Raghav Chadha संग शादी की खबरों पर Parineeti Chopra ने दिया ये रिएक्शन, एक्ट्रेस का जवाब कर देगा हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Raghav Chadha संग शादी की खबरों पर Parineeti Chopra ने दिया ये रिएक्शन, एक्ट्रेस का जवाब कर देगा हैरान

बॉलीवुड का राजनीती के साथ रिश्ता जुड़ना कोई नयी बात नहीं है। अधिकांश बॉलीवुड स्टार्स राजीनति गलियारों के

बॉलीवुड का राजनीती के साथ रिश्ता जुड़ना कोई नयी बात नहीं है। अधिकांश बॉलीवुड स्टार्स राजीनति गलियारों के चर्चित नामों के साथ अपना रिश्ता जोड़ते रहते हैं। हाल ही स्वरा भास्कर हस्बैंड  ने भी राजनीती के जाने माने छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता फहाद अहमद के साथ शादी रचाई हैं। ऐसे में अब स्वरा के बाद परिणीति चोपड़ा का नंबर भी लगता हुआ दिखाई दे रहा हैं। जहां परिणीति का नाम इन दिनों AAP नेता राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा हैं। 
1680071787 783dc6fd fef9 447a 8256 6945382829fb one one
रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही AAP नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करने जा रही हैं। यूं तो शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, अब शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। बीती रात यानी परिणीति चोपड़ा को शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया। 
1680071797 307630078 622270252847397 271400552651052496 n
एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कुछ बयान तो नहीं दिया, लेकिन उनकी शरमाती मुस्कुराहट ने इस सवाल का जवाब दे दिया। शादी का सवाल सुनकर परिणीति शर्म से लाल हो रही थीं। उनकी आंखों में भी चमक देखी जा सकती है. एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट में गॉर्जियस लग रही थीं। खबर आ रही है कि परिणीति ने राघव से सगाई भी कर ली है। 

दरअसल, रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से सनसनी मचा दी है। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। अब संजीव अरोड़ा ने इन लव बर्ड्स को बधाई दी है। संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में एक्ट्रेस और राघव चड्ढा की फोटो शेयर की है। 
1680071830 1
साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!’ अब ये ट्वीट हर तरफ वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट पर अपने रिएक्शंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
1680072121 parineeti raghav chadha 1
आपको बता दें, हाल ही में परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ मुंबई में लंच और डिनर डेट्स एन्जॉय करते देखा गया था। तभी से दोनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।