परिणीति चोपड़ा ने पति राघव संग शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, इनसाइड तस्वीरें आईं सामने
Girl in a jacket

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव संग शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, इनसाइड तस्वीरें आईं सामने

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की। वहीं शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वो हर तीज-त्योहार अपने ससुराल वालों संग बड़े ही धूमधाम से मना रही हैं। वहीं करवा चौथ, दिवाली और क्रिसमस के बाद, अब परिणीति ने शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल वालों संग लोहड़ी मनाई है, जिसकी इनसाइड तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने परिवार वालों संग खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

  • परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए
  • अब परिणीति ने शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल वालों संग लोहड़ी मनाई है, जिसकी इनसाइड तस्वीरें सामने आई

 परिणीति चोपड़ा ने ससुराल में मनाई पहली लोहड़ी 

सामने आई इन तस्वीरों में परिणीति और राघव अपनी मां, चाचा पवन सचदेवा और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में परिणीति ससुराल वालों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, इस दौरान परिणीति वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई हैं। ब्लैक पेंट के साथ ब्लैक हाईनेक और शॉल कैरी किए हुए परिणीति काफी स्टाइलिश दिख रही थीं।  वहीं इस लुक के साथ एक्ट्रेसने पार्टिंग में सिन्दूर भी लगाया रखा था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। वहीं, राघव भी इस दौरान ब्लैक रंग के कुर्ते पजामे के साथ ब्लैक शॉल और मैचिंग जूतों में बेहद हैंडसम लग रहे थे। कपल की लोहड़ी सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

1209025292 parineeti chopra raghav chadha 202401

उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। इस जोड़े ने अपनी हल्दी, संगीत और मेहंदी समारोह भी वहीं आयोजित किया था। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्मों की शुरुआत दिल्ली में एक सूफी नाइट से हुई थी। कपल के इस ग्रैंड वेडिंग की चर्चा काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर हुई थी।

image 3165430

इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्मों में अमर सिंह चमकीला  है।इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। ये फिल्म पंजाब के मशहूर सिंगर कपल अमरसिंह चमकीला और अमरजोत कौर की कहानी पर आधारित हैं। इस फिल्म का इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों में ‘कैप्सूल गिल’ नामक फिल्म भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।