परिणीति चोपड़ा ने जीजा Nick Jonas से जूता छुपाई के लिए मांग लिए इतनी मोटी रकम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परिणीति चोपड़ा ने जीजा Nick Jonas से जूता छुपाई के लिए मांग लिए इतनी मोटी रकम

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर Nick Jonas से शादी के बंधन में बंध चुकी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर Nick Jonas से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा निक जोनासा को लगभग एक साल तक डेट किया है और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दोनों की शाही शादी को लेकर इनके फैन्स बहुत ही उत्साहित थे।

321833 nick and priyanka

प्रियंका और निक सोमवार को शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और फैन्स को धन्यवाद कहा। दोनों ने अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा था। लेकिन अब प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आने लगी है।

priyanka38

परिणीति ने जीजा से जूते छुपाई के लिए की इतनी बड़ी मांग

parineetichopra 39020208 336879593537397 5549736871925383168 n

खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जीजा Nick Jonas के जूते छिपाई की रस्म पूरी की थी। कहा जा रहा है कि जूते वापस देने के लिए परिणीति ने मोटी रकम की डिमांड की थी। हालांकि निक जोनास ने जूते छिपाई की जितनी बड़ी रकम दी है वह भी बिल्कुल कम नहीं है।

Priyanka Chopra Nick Jonas Parineeti Chopra 1541503554

खबरों के मुताबिक बारात और निक जोनास का स्वागत प्रियंका की मां मधू चोपड़ा ने किया था। निक जोनास ने शादी में शेरवानी और राजस्थानी साफा बांधा हुआ था। जबकि बारात में सभी महिलाओं ने लहंगा चुनरी पहनी हुई थी।

https://www.instagram.com/p/Bq6cgHoAG9z/?utm_source=ig_embed

प्रियंका की बहन परिणीति ने जूते छुपाई की रस्म के लिए निक जोनस से मोटी रकम मांगी थी। यह भी बताया जा रहा है कि परिणीति ने निक से जूते वापसी केलिए लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपए की मांग की थी। जबकि जीजा ने साली परिणीति को जूते वापसी के लिए पांच लाख रुपए दिए।

priyanka6

दिल्ली रिस्पेशन में आ सकते हैं नरेंद्र मोदी

5 555 120418090143

खबरों की मानें तो दोनों ही परिवारों ने एक-दूसरे के रीति रिवाजों को बहुत अच्छे से पूरा किया है। हिंदू वेडिंग में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ने ही सारी रस्मों को पूरा किया था। Nick Jonas के भाई-भाभी केविन और फैक्री जोनास ने वरमाला के दौरान दुल्हन प्रियंका और दूल्हे निक के साथ बहुत मस्ती की।

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding 3

खबरों के अनुसान आज चोपड़ा और जोनास परिवार दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट कर रहे है। कहा जा रहा है कि इस रिस्पेशन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रियंका और निक को बधाई देने के लिए आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।