बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस कही जाने वाली परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस साल 2022 और 2023 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स और बड़े बजट की फिल्मों में नज़र आने वाली हैं।वही परिणति चोपड़ा की जोड़ी पहली बार फैंस को पंजाबी सिंगर हार्डी संधु के साथ बड़े परदे पर देखने को मिलेगी।वही फिल्म से फर्स्ट लुक भी दोनों का सामने आ गया हैं। जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं।
दरअसल पिछले कुछ समय से परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधु अपनी अंटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब इस फिल्म से न सिर्फ परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधु का पहला लुक ऑडियंस के सामने आया, हालांकि फिल्म के टाइटल की घोषणा अब तक नहीं की गई है।परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को देती रहती हैं।
इस पोस्टर से पहले परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्डी संधु के साथ शूटिंग लोकेशन की कई तस्वीरें और बिहाइंड द सीन्स वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थी। परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधु को पहली बार एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए उनके फैंस भी काफी उत्सुक नजर दिखाई दिए।
वही एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करे तो परिणीति जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगी।
वही अब इतने टाइम बाद परदे पर फिर से वापसी करने के बाद परिणीति क्या धमाल दिखाती हैं। ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।