Box Office पर 'परी' पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ों की कमाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Box Office पर ‘परी’ पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ों की कमाई

NULL

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी कल यानी की दो मार्च को होली के दिन रिलीज हो रही है। कल ज्यादातर लोगों के चेहरे पर रंग लगा होगा लेकिन वहीं थिएटर में पहुंचे लोगों के चेहरे डर से सफेद पड़ सकते हैं। बता दें कि डर की नई परिभाषा अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस लिखने की कोशिश कर रहा है। फिल्म परी को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। इसलिए पहले दिन की कमाई 6 करोड़ रुपए तक हो सकती है। परी को एनएच 10 और फिल्लौरी से भी ज्यादा थिएटर्स मिल रहे हैं।Anushka Sharmaइसका ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ था। इसके पांच स्क्रीमर भी आ चुके हैं। आखिरी स्क्रीमर तो काफी देखने लायक है क्योंकि इसमें दहशत को मछलियां बयां कर रही हैं। अनुष्का जैसे ही झील में झांकती हैं मछलियां तड़प-तडपकर मरने लगती है। यह कुछ अनोखा सा इफेक्ट इसे देखना तो बनता है।Anushka Sharma

इससे पहले जारी हुए स्क्रीमर में अनुष्का को बालकनी की मुंडेर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। उनकी आंखों में खून है और अजीब-सा बैकग्राउंड स्कोर है।Anushka Sharma

बता दें कि इसमें अनुष्का के डबल रोल हैं। रौंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव इस फिल्म में होना तय है। बैकग्राउंड म्यूजिक तो कमाल का है। वैसे इस फिल्म का ट्रेलर बता देता है कि अनुष्का की यह फिल्म हॉरर जॉनर को अगले स्तर पर ले जाएगी। इसमें अनुष्का के दुष्ट रूप की झलक भी देखी जा सकती है।Anushka Sharma

आखिरी सीन बेहद खतरनाक है जिसमें अनुष्का शर्मा जैसा भूत बेड़ियों में कैद नज़र आ रहा है और अपने नाखून काट रहा है। इस दौरान अनुष्का शर्मा के चेहरे पर गंभीर उदासी भी दिख रही है और क्रूरता भी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं।Anushka Sharma

यह फिल्म एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। बता दें कि, यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के भाई भी सह-निर्माता हैं।virat and anushkaअनुष्का अभी कुछ वक्त पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बध्ंा चुकी है। यह उनकी शादी के बाद पहली फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। बता दें कि अनुष्का को फिल्म जीरों में भी देखा जा सकता है जिसमें वह शाहरूख खान और कटरीना कैफ भी हैं।

हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।