Avinash Sachdev के धोखे से खतरे में पड़ी थी Palak Purswani के पिता की जान, आया था हार्ट अटैक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Avinash Sachdev के धोखे से खतरे में पड़ी थी Palak Purswani के पिता की जान, आया था हार्ट अटैक

पलक ने मीडिया को एक के बाद एक इंटरव्यू दिए और अविनाश सचदेव संग अपने ब्रेकअप पर कई

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 फिलहाल टीवी दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस शो की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, इस सीजन में लोगों को इसलिए भी काफी दिलचस्पी है क्योंकि इस बार बिग बॉस के घर में 2 एक्स लवर्स भी कैद हुए हैं। ऐसे में उनके बीच की टेंशन और उनके रिश्ते में आई कड़वाहट भी फैंस को देखने को मिली। आपको बता दें, यहां हम बात कर रहे हैं पलक पुरस्वानी और टीवी एक्टर अविनाश सचदेव की। 
1688624247 avinash and i met for the first time at iwmbuzz com party palak purswani 2
हाल ही में, पलक बिग बॉस के घर से बेघर हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने मीडिया को एक के बाद एक इंटरव्यू दिए और अविनाश सचदेव संग अपने ब्रेकअप पर कई खुलासे भी किए। इतना ही नहीं उन्होंने बातचीत के दौरान ये भी रिवील किया कि अविनाश सचदेव की चीटिंग की वजह से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। वहीं, इस सदमे के चलते एक्ट्रेस के पिता को दिल का दौरा तक पड़ गया था। 
1688624259 80281523
आपको बता दें, पलक पुरस्वानी पहले हफ्ते में ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से आउट हो गई थी। मगर अविनाश अभी भी शो में बने हुए हैं। ऐसे में अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि अविनाश सचदेव का कई महिलाओं के साथ अफेयर था और वो उन्हें चीट कर रहे थे क्योंकि दोनों के माता-पिता इस रिश्ते में शामिल थे। पलक पुरस्वानी ने कहा, “मैंने उनके माता-पिता को बताया था। मैंने कहा- देखिए अंकल-आंटी ऐसा हुआ है। आप अपने बेटे से पूछिए। उन्होंने क्या किया है? उनकी पहली शादी के बाद लाइफ ने उन्हें दूसरा मौका दिया है। उन्हें उस चीज का सम्मान करना चाहिए था।”
1688624271 pjimage 2022 01 15t190100 1642253506
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अविनाश सचदेव की इससे पहले शाल्मली देसाई से शादी हुई थी। हालांकि, ये शादी भी ज़्यादा टिक नहीं पाई और दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं, पलक पुरस्वानी ने आगे कहा, “इसके चलते मेरा परिवार काफी प्रभावित हुआ। मेरे पिता अविनाश को काफी पसंद करते थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।”
1688624282 336830887 223754446807454 3787632453495792746 n
एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अभी भी सभी को सब कुछ नहीं पता कि उन दोनों के बीच क्या हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अविनाश से रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन लगातार अविनाश का पीछा करने के बाद उन्होंने रिश्ते को एक और मौका दिया लेकिन अविनाश की हरकतें नहीं बदली। कई पार्टियों में उन्हें कई महिलाओं के साथ नंबर एक्सचेंज करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, वो एक बार दो बहनों के साथ एक ही साथ फ्लर्ट करते नजर आए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।