शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन,पार्टी में सितारों की दिखी धूम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन,पार्टी में सितारों की दिखी धूम

म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर कही जाने वाली पलक मुछाल और मिथुन शर्मा कल ही शादी के बंधन

म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर कही जाने वाली पलक मुछाल और मिथुन शर्मा कल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने बड़े ही सादगी और साधारण तरीके से अपने शादी की सारी रस्मों को पूरा किया हैं। वही शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।और अब दोनों ही हमेशा के लिए एक हो गए हैं। वही इन दोनों ही सितारों की शादी में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हस्तियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी रखी गयी थी। जहां कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफ़िल में चार चांद लगा दी थी। 
1667800722 312379555 439369271655580 1108135388095471059 n
वही तस्वीरों में दुल्हन के लिबास में पलक मुच्छल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूल्हा बने मिथुन शर्मा भी काफी जंच रहे थे।इसके साथ ही वेडिंग रिसेप्शन पर भी दोनों ही नए-नवेले जोड़े काफी खूबसूरत लग रहे थे जिसमें पलक ने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना था। तो वहीं मिथुन ने अपने स्पेशल डे के लिए बेज रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों की जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही थी। 
1667800744 314348237 435140188778552 3392129723975793231 n
पलक ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं जिसमें दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। इन फोटोज को शेयर करते हुए पलक ने लिखा, “आज हम दो सदैव के लिए एक हुए। वही इन दोनों के इन सारे फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। “वही इन दोनों की शादी में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारे भी पार्टी में पहुंचे थे। 1667800774 314249824 690587202240736 4814559743196431881 n
जहां रिसेप्शन पार्टी में सोनू निगम और जावेद अली अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके अलावा रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, क्रिकेटर स्मृति मंदाना, सिंगर कैलाश खेर, नीति मोहन, पार्थ समथान,रश्मि देसाई, अरमान मलिक और भूषण कुमार भी इस नए जोड़े को बधाई देने के लिए रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया और एआर रहमान जैसे दिग्गज कलाकारों को भी वेडिंग रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है।
1667800804 palak muchhal mithoon sharma wedding reception rashami desai sonu nigam smriti mandhana and rubina dilaik attend see pics3
वही दोनों ही स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक मुछाल अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी जादुई आवाज दे चुकी हैं। वहीं, मिथुन ने बतौर संगीतकार इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। उन्होंने दर्जनों ऐसे गाने कंपोज किए हैं जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।