पाक एक्ट्रेस Hania Aamir पर चढ़ा Naatu Naatu का खुमार, स्टेज तोड़ डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाक एक्ट्रेस Hania Aamir पर चढ़ा Naatu Naatu का खुमार, स्टेज तोड़ डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया अमीर ने हाल ही में आरआरआर के ब्लॉकबस्टर गाने नाटो-नाटो पर धमाकेदार डांस किया। एक्ट्रेस

बॉलीवुड गानों का क्रेज हर शादी में देखने को मिलता है ना सिर्फ आम आदमी बल्कि सेलेब्स भी अपने फैमली फंशन में बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरकते नजर आते हैं। बीते काफी वक्त से इंडियन सेलेब्स ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी सितारों के सिर चढ़कर भी बॉलीवुड गानों का क्रेज बोल रहा है। कई पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के बॉलीवुड गानों पर नाचते हुए वीडियो वायरल हुए थे।
1677326527 331822467 2206214063101071 2360400730955252721 n
अब इस लिस्ट में पाकिस्तान की मोस्ट पॉपलुर एक्ट्रेस हानिया आमिर का नाम भी शुमार हो गया है। इन दिनों इंटरनेट पर मेरे हमसफर फेम हानिया आमिर का एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें वो बॉलीवुड गानों पर जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। हानिया का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
1677326543 331952208 601132898009636 6138707217946744632 n
खास बात ये है कि हानिया आमिर उस गाने पर नाचती दिखाई दे रही है जिसने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना डंका बजाया है। जी हां, पाक अदाकारा जो वीडियो सामने आया है उसमें वो सुपरहिट फिल्म आरआरआर के फेमस सॉन्ग नाटो-नाटो पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। नाटो-नाटो के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के गाने ‘करंट लगा रहे’ में भी हानिया ठुमके लगा रही हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर छाया हानिया आमिर का ये वीडियो एक शादी के दौरान का है, जिसमें कई पाक कलाकारों ने शिरकत की है। इस दौरान हानिया सफेद स्नीकर्स के साथ गोल्डन कलर के शरारा पहने बेहद हसीन लग रही हैं और उन्होंने अपने बालों की चोटी बना रखी है जिसमें गजरा भी लगाया हुआ है।
1677326568 332733729 711808747354576 5924343127453308786 n
सामने आए वीडियो में हानिया अपने किसी लड़की के साथ नाटो-नाटो गाने पर बिल्कुल राम चरण और जूनियर एनटीआर की तरह डांस स्टेप कर रही हैं। हानिया और उस लड़के बीच काफी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है जैसे दोनों ने इस डांस के लिए काफी तैयारी कर रखी थी। हानिया हुबहू वैसे ही फुट स्टेप करती नजर आई हैं जैसे फिल्म में दोनों साउथ एक्टर्स को करते देखा गया था।
इतने मुश्किल डांस स्टेप को हानिया बड़ी ही खूबसूरती से करती दिख रही हैं। हानिया के इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा दिया है। चारों तरफ बस हानिया के डांस की तारीफ हो रही है। हानिया ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल पहले ही जीत लिया था। मगर तो लोग उनके डांस के भी दीवाने हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।