पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की फैन फोल्लोविंग हर देश में देखने को मिलती है। वो हर देश में फेमस है, उनका सोशल मीडिया इस बात का गवाह है। उनके लिए दीवानगी पाकिस्तान में भी कुछ कम नहीं है। लेकिन अब मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने मिया को बिना जानकारी दिए उनके टिकटॉक अकाउंट पर बैन लगा दिया। जिसको लेकर अब मिया खलीफा ने अपना रिएक्शन भी दिया।
मिया खलीफा को उनके टिकटॉक अकाउंट बैन होने के बारे में अपने फैंस से पता चला। दरअसल अचानक से पाकिस्तानी फैंस को टिकटॉक पर मिया के वीडियो दिखना बंद हो गए, जिसके बाद फैंस ने ट्विटर पर उनको इस बारे में जानकारी दी। इस तरह से मिया खलीफा को पता चला है पाकिस्तान में उनके टिकटॉक अकाउंट को बिना किसी जानकारी के बैन कर दिया गया है।
Shoutout to Pakistan for banning my tiktok account from the country. I’ll be re-posting all my tiktoks on Twitter from now on for my Pakistani fans who want to circumvent fascism 💕
— Mia K. (@miakhalifa) May 22, 2021
टिकटॉक अकाउंट पर बैन लगने के बाद अब मिया खलीफा ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पाकिस्तान ने मेरे टिकटॉक अकाउंट पर अपने देश में बैन लग दिया है। मैं अब से अपने सारे टिकटॉक ट्विटर पर दोबारा पोस्ट कर करूंगी। यह मेरे उन पाकिस्तानी फैंस के लिए है जो फेसिज़्म को मिटाना चाहते हैं।’
सोशल मीडिया पर मिया खलीफा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। मिया के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर मिया खलीफा की तारीफ भी कर रहे हैं। इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट बैन होने पर दुख जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान सरकार टिकटॉक एप पर अपने देश में दो बार बैन लगाकर हटा चुकी है। अब पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने अपने यहां टिकटॉक पर मौजूद कंटेंट को सेंसर करने के लिए नया तरीका निकाला है।