महाशिव रात्रि के अवसर पर मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर पहुंच भोलेनाथ की पूजा के बाद दान की भारी रकम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाशिव रात्रि के अवसर पर मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर पहुंच भोलेनाथ की पूजा के बाद दान की भारी रकम

महाशिव रात्रि के पावन त्योहार पर सभी भगवान शिव की पूजा आराधना करते है वही, शिव को मानने

महाशिव रात्रि के पावन त्योहार पर सभी भगवान शिव की पूजा आराधना करते है वही, शिव को मानने में सेलिब्रेटीज से लेकर आम जनता तक भगवान शिव की पूजा अर्चना कर व्रत रखते है। इस में आज महाशिव रात्रि के खास मौके पर मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी संग भगवान शिव को मानते नजर आए।
1676732662 img 20230218 203134
शिव रात्रि के अवसर पर हर कोई अपने अपने तरीके से पूजा करता है, ऐसे में आज शाम मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश संग शिव जी की पूजा करने आज शाम गुजरात के सोमनाथ टेंपल पहुंचे। वहा उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ मंदिर पहुंच भगवान की पूजा की, शिवलिंग पर जल चढ़ाया।
1676732686 img 20230218 203304
जिसके बाद उन्होंने मंदिर के पुजारी संग बैठ पर पाठ किया। बता दे मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत मंदिर के ट्रस्ट और सेक्रेट्री पी.के, लाहिरी द्वारा किया गया। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के मुताबिक अरबपति अंबानी को ट्रेडिशनल कपड़ो में हिंदू विधि विधान से पूजा करते देखा गया।
1676732709 img 20230218 203355
शिव रात्रि के पावन पर्व पर सोमनाथ मंदिर पहुंच उद्योगपति अंबानी और उनके बेटे ने मंदिर की ट्रस्ट और चैरिटी को 1.25 करोड़ रुपए दान दिए है। बता दे पहली बार शिव रात्रि के पावन पर्व पर मुकेश अंबानी ने मंदिर के लिए यह रकम दान की है।
1676732897 img 20230218 2031341676732872 img 20230218 203718
वही इसी पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने साल 2022 सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर के प्रसिद्ध 51 स्वर्ण कलश का पूजन किया थी वहीं अंबानी परिवार की ओर से 90 लाख के चांदी के बर्तन दान में दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।