Sridevi की बर्थ एनिवर्सरी पर Janhvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के संग लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद On Sridevi's Birth Anniversary, Janhvi Kapoor Took Blessings Of Lord Venkateshwara With Boyfriend Shikhar Pahariya
Girl in a jacket

Sridevi की बर्थ एनिवर्सरी पर Janhvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के संग लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

श्रीदेवी की जयंती पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर तिरुमाला पहुंचीं। उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ दिखे। दोनों ने यहां श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया।

  • मां श्रीदेवी के जन्‍मदिन पर श‍िखर पहाड़‍िया संग तिरुपति पहुंचीं जान्‍हवी कपूर
  • हर साल तिरुपति मंदिर में मां के लिए पूजा-अर्चना करती हैं जान्‍हवी कपूर

janhvi 1 e1723621952610

जान्हवी साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पीली रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं कानों में झुमके, नेकलेस और कमरबंद उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए बालों का जुड़ा बनाया था। वहीं शिखर सफेद रंग की वेष्टि यानी धोती में दिखे। उन्होंने अंगवस्त्र भी डाल रखा था।

श‍िखर पहाड़‍िया संग तिरुपति पहुंचीं जान्‍हवी कपूर



शिखर पहाड़‍िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। जान्हवी और शिखर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। मंदिर में जान्हवी के लिए दर्शन के लिए खास इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद, टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अधिकारियों ने उन्हें भगवान वेंकटेश्वर के रंगनायक मंडपम में रेशमी वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और भगवान का प्रसाद दिया। दरअसल, कल उनकी मां और बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा श्रीदेवी की 61 वीं जयंती है। जान्हवी हर बार मां के जन्मदिन पर तिरुपति बाला जी दर्शन करने जाती हैं।

454732520 18449567068006330 5537716214420440029 n

जान्‍हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो

जान्‍हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे है। इसके अलावा, वह सस्पेंस-थ्रिलर ‘उलझ’ को लेकर भी चर्चाओं में है, जिसको दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।