श्रीदेवी के जन्‍मदिन पर बेटी जान्‍हवी ने किया बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर ,देखें परिवार के साथ तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीदेवी के जन्‍मदिन पर बेटी जान्‍हवी ने किया बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर ,देखें परिवार के साथ तस्वीरें

बॉलीवुड की चांदनी कही जानें वाली मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का आज यानि 13 अगस्त के दिन जन्मदिन

बॉलीवुड की चांदनी कही जानें वाली मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का आज यानि 13 अगस्त के दिन जन्मदिन है। श्रीदेवी का आज के दिन ही शिवाकाशी में साल 1963 में जन्म हुआ था। एक्ट्रेस ने केवल हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि तमिल,मलयालम,तेल्गु,कन्नड़ आदि में काम किया था साथ ही भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का खिताब अपने नाम दर्ज किया। 
1565680279 devi
उन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल किए। 90 के दशक में सबसे ज्यादा फीस दर्ज करने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी ही थी। वहीं साल 2013 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया था। 
1565680068 shri devi

जाह्नवी कपूर ने मां के साथ शेयर की तस्वीर

1565680053 shre
मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी और उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी मां को जन्मदिन की शुभ कामनाएं दी हैं। जाह्नवी कपूर अपनी मां के काफी ज्यादा करीब थीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे मां,आई लव यू। इससे पहले भी जाह्नवी ने मदर्स डे पर अपनी मां को याद किया था। 

परिवार के बाकी सदस्यों ने भी किया याद

जाह्नवी कपूर के अलावा कपूर परिवार ने भी श्रीदेवी को याद किया है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। श्रीदेवी की देवरानी और अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने श्रीदेवी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा यादें हमेशा खास होती हैं। कभी-कभी हम रोते समय को याद करके हंसते हैं, और हम हंसते हुए दिन याद करके रोते हैं, यही ज़िन्दगी है।हैप्पी बर्थडे श्री,मिस यू। 

24 फरवरी की रात बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी ने अपनी अंतिम सांस दुबई में ली और उनका 54 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले एक साल में कपूर परिवार के कई सदस्यों और साथ ही अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने श्रीदेवी को मातृ दिवस, उनकी 55 वीं जयंती और उनकी पुण्यतिथि जैसे मौकों पर श्रद्धांजलि दी है।

यहां देखें श्रीदेवी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें हैं जो पिछले साल साझा की गई हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।