विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया सलमान-ऐश्वर्या और अभिषेक का मीम, वायरल होते ही ट्रॉल्लिंग शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया सलमान-ऐश्वर्या और अभिषेक का मीम, वायरल होते ही ट्रॉल्लिंग शुरू

अब विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया है जो तीन तस्वीरों का एक कोलाज है।

बॉलीवुड को फॉलो करने वालों को इस बात की पूरी जानकारी है कि कुछ सालों पहले सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबेरॉय के बीच क्या हुआ था। कुछ दिनों पहले विवेक ओबेरॉय का एक इंटरव्यू आया था जिसमें उन्होंने सलमान खान से पूछना चाहा था कि “क्या आप सच में माफी पर विश्वास करते हैं?”

विवेक ओबेरॉय

अब विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया है जो तीन तस्वीरों का एक कोलाज है। विवेक ओबेरॉय का ये ट्वीट उनके शेयर करते ही तुरंत वायरल हो गया और अब विवेक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय द्वारा शेयर किये गए तीन चित्रों के कोलाज में पहला सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ‘ओपिनियन पोल’ है, दूसरा विवेक और ऐश्वर्या का है जिसे एग्जिट पोल ’कहा गया है और आखिरी तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या दिख रहे है जिसपर टैगलाइन में रिजल्ट लिखा गया है।

vivek oberoi memes

उनके इस कोलाज को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है और विवेक ओबेरॉय की खूब ट्रॉल्लिंग भी की जा रही है। आपको बता दें विवेक जल्द ही नरेंद्र मोदी की बायोपिक में दिखाई देंगे।

विवेक ओबेरॉय

 

ओमंग कुमार बी द्वारा निर्देशित और विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” सात अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले दिन 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन राजनैतिक दलों द्वारा शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने इसे रोक दिया था। अब यह मतदान पूरा होने के एक दिन बाद 24 मई को जारी किया जाएगा।

विवेक ओबेरॉय

बीती शाम से ही लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने शुरू हुए है और इन रुझानों में भाजपा सरकार की दुबारा वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। विवेक ओबेरॉय खुद भाजपा समर्थक माने जाते है।

vivek oberoi memes

बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने विवेक को तुरंत ये पोस्ट डिलीट करने की सलाह दी है और ऐश्वर्या और उनकी बच्ची को इस तरह के घटिया मजाक में खींचे जाने पर सख्त रुख दिखाया है।

देखिये विवेक की पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन :

1.

विवेक ओबेरॉय मीम्स

2.

विवेक ओबेरॉय मीम्स

3.

विवेक ओबेरॉय मीम्स

4.

विवेक ओबेरॉय मीम्स

5.

vivek oberoi memes

6.

vivek oberoi memes

यूपी पुलिस ने एक्टर अंश अरोड़ा को बुरी तरह पीटकर पहुँचाया ICU में, CCTV से हुआ खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।