रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vedant Mahaja संग लंदन में डिनर डेट पर स्पॉट हुई Nysa Devgan ! फोटो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vedant Mahaja संग लंदन में डिनर डेट पर स्पॉट हुई Nysa Devgan ! फोटो वायरल

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की अभी हाल एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर

सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इंटरनेट पर काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। न्यासा ने भले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। न्यासा की तस्वीरें और वीडियोज सामने आती रहती हैं। 
1685880224 04 04 2023 kajol nysa 23375735
न्यासा आए दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते और वेकेशन पर जाते देखी जाती हैं। न्यासा की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन भी नजर आ रहे हैं। न्यासा देवगन और वेदांत महाजन की ये तस्वीर आते ही इंटरनेट पर छा गई है। इस तस्वीर को न्यासा देवगन के फैंस जमकर शेयर करते हुए नजर आए।
1685880230 340187970 141551272213072 8666119201318148451 n
न्यासा देवगन अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं, कभी न्यासा की कोई पार्टी वीडियो सामने आ जाती है, तो कभी न्यासा अपने लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती है। इस बार न्यासा की वायरल फोटो उन्हें सुर्खियों के बाजार में ले आई है। इस फोटो में न्यासा और वेदांत महाजन के अलावा ओरहान अवात्रामणि भी दिखाई दे रहे हैं।
1685880245 351711327 775212850737390 4157065681754374030 n
जानकारी के लिए बता दें कि न्यासा देवगन और वेदांत महाजन की ये तस्वीर लंदन के एक होटल की है। न्यासा देवगन इस वायरल हो रही तस्वीर में ब्लैक कलर का टॉप और व्हाइट पैंट पहने हुए दिखाई दीं। अजय देवगन की लाडली इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। न्यासा और वेदांत के अफेयर को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि वेदांत महाजन और न्यासा देवगन को कई बार एक साथ पार्टी में देखा गया है। इन दोनों की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। लेकिन आपको बता दें कि वेदांत महाजन और न्यासा देवगन ने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कुछ नहीं बोला है। हालांकि वेदांत से पहले न्यासा का नाम उनके करीबी दोस्त ओरहान के साथ भी जुड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।