अब टीवी पर नहीं दिखेगी राम और प्रिया की कहानी? नकुल मेहता और दिशा परमार ने छोड़ दिया शो? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब टीवी पर नहीं दिखेगी राम और प्रिया की कहानी? नकुल मेहता और दिशा परमार ने छोड़ दिया शो?

अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद इस शो और नकुल-दिशा के फैंस को ज़ोरदार

टीवी के फेमस रोमांस ड्रामा शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को लेकर इस वक़्त बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें ये शो काफी पसंद किया जाता है। इस शो की कहानी के साथ-साथ शो के कलाकार भी ऑडियंस के दिलों को छू चुके हैं। प्रिया के रूप में दिशा परमार और राम कपूर के किरदार में नकुल मेहता अब सभी के फेवरेट बन चुके हैं। इनकी जोड़ी जब भी रोमांस या झगड़ा करते हुए दिखाई देती है तो TRP रातों-रात बढ़ जाती है। 
लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद इस शो और नकुल-दिशा के फैंस को ज़ोरदार झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल मेहता और दिशा परमार इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन इस फैसले के पीछे वजह क्या है ये जानना भी काफी ज़रूरी है। इस शो से एक्टर्स को काफी प्यार और पॉपुलैरिटी मिली। ऐसे में इन दोनों ने ये कदम क्यों उठाया इसका कारण हम आपको बतातें है। 
1669450072 nakuul mehta disha parmar
दरअसल, हाल ही में ऐसी खबर सामने आई कि मेकर्स शो में 20 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद शो में अब पीहू को बड़ा दिखाया जायेगा और कहानी उसके ही इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। खबर तो ये कहती है कि बड़ी पीहू और बाकी एक्टर्स की कास्टिंग भी शुरू हो गई है और जल्द ही सब कुछ फाइनल हो जाएगा। 
1669450082 bade achhe lagte hain 2 new episode
ऐसे में नकुल और दिशा को शो में काफी बड़ी उम्र का किरदार निभाना होगा। जिसके चलते अब शो के लीड एक्टर्स नकुल और दिशा ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। दरअसल, ये दोनों नहीं चाहते कि वो इतनी बड़ी बच्ची के माता-पिता के रूप में नजर आएं। ऐसा में हो सकता है कि नकुल और दिशा शो को ही छोड़ दें। हालांकि अभी तक इन दोनों के शो छोड़ने की खबर कंफर्म नहीं हुई है। 
1669450133 bade achhe lagte hain 2 1
वैसे कई बार ऐसा देखने को मिला है कि शो में लीप के बाद अक्सर सितारे शो छोड़ देते हैं क्योंकि ज़्यादा बड़ी उम्र का किरदार निभाना इनके करियर में रुकावट बन सकता है। ऐसे में अगर दिशा परमार और नकुल मेहता ने ये शो छोड़ा तो फैंस का दिल टूटना तय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।