अब Pushpa 2 के पोस्टर का उड़ा मज़ाक, जानिए Allu Arjun की फिल्म को लेकर क्या कह गए KRK? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब Pushpa 2 के पोस्टर का उड़ा मज़ाक, जानिए Allu Arjun की फिल्म को लेकर क्या कह गए KRK?

अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए हाल ही में एक तोहफा दिया था। उन्होने पुष्पा 2 से

पुष्पा एक ऐसी शानदार फिल्म साबित हुई है जिसने सभी को अपना दीवान अबना दिया। ये फील ऑडियंस को इतनी पसंद आई कि कई दिनों तक लोगों की जुबां से पुष्पा के डायलॉग्स नहीं उतरे। वहीं, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के चलने के स्टाइल से लेकर उनके डांस मूव्स तक दर्शकों को खूब पसंद आए। इस क्रेज को देखते हुए अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्प का दूसरा पार्ट जल्द ही लाया जा रहा है। 
1680951646 allu arjun 3
पुष्पा पार्ट 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए हाल ही में एक तोहफा दिया था। उन्होने पुष्पा 2 से अपने फर्स्ट लुक को रिलीज कर सबको हैरान कर दिया। फिल्म में एक्टर के इस लुक को लेकर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले केआरके ने भी अपना रिएक्शन दे दिया। 
आपको बता दें, केआरके ने जिस तरह से रिएक्ट किया है उससे साफ ज़ाहिर है कि उन्हें पुष्पा 2 का पोस्टर ज़रा भी पसंद नहीं आया। दरअसल, अब केआरके ने इस पोस्टर का सरेआम मजाक बनाया है। लेकिन अल्लू अर्जुन के फैंस को उनका कुछ भी कहना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।

बता दें, अल्लू अर्जुन के इस पोस्टर को शेयर करते हुए केआरके ने इसका मजाक बनाते हुए लिखा, ”ये #Pushpa2 का पोस्टर है और मैं कन्फ्यूज़्ड हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा, ये लक्ष्मी 2 है या कंचना? ये पुष्पा सीक्वल बिल्कुल नहीं लग रहा।” 

1680951476 krk diagnosed with stomach cancer actor upset over unfulfilled wish to work with big b
अब केआरके का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और अल्लू अर्जुन के फैंस उनको खरी खोटी भी सुना रहे हैं। केआरके वैसे अक्सर ही अपनी टिपण्णियों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। वो आए दिन किसी न किसी स्टार को अपने निशाने पर ले लेते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।