Lock Upp 2 के लिए अब सामने आया Bigg Boss 15 के इस अग्रेसिव कंटेस्टेंट का नाम, पेशे से है डॉक्टर! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Lock Upp 2 के लिए अब सामने आया Bigg Boss 15 के इस अग्रेसिव कंटेस्टेंट का नाम, पेशे से है डॉक्टर!

कंगना रनौत का रियलिटी शो इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ हैं। जल्द ही लॉकअप का सीजन

कंगना रनौत का रियलिटी शो इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ हैं। जल्द ही लॉकअप का सीजन 2 आने वाला है। ऐसे में इस बार कौन-कौन इस शो का हिस्सा बनेगा, इसे लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें, कंगना के इस शो में टीवी के सबसे चर्चित और विवादित चेहरे देखने को मिलते हैं। पहले सीजन में भी कई कंट्रोवर्सिअल सेलिब्रिटीज कंगना के लॉकअप में कैद हुए थे। 
1677060595 pjimage 2022 02 10t124946.419
आपको बता दें, उस सीजन को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स पर दूसरा सीजन भी हिट देने का प्रेशर बना हुआ है। इसलिए अब मेकर्स शो के अगले सीजन के लिए टीवी के कंट्रोवर्सिअल चेहरों को तलाश कर रहे हैं। इसी बीच अब शो में नज़र आ सकते एक कंटेस्टेंट को लेकर खबर सामने आई है। 
1677060609 308025560 138053352289727 7278326093604496051 n
अब शो में एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए मेकर्स ने एक नया नाम चुन लिया है। अब रिपोर्ट्स का कहना है कि बिग बॉस में नजर आ चुके उमर रियाज को कंगना के इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। अब उमर रियाज के शो में पार्टिसिपेट करने की जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें, उमर रियाज की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फोल्लोविंग है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वो अब इस रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं।
1677060624 332252061 1248859335714487 4695311458862575885 n
हालांकि अभी तक लॉकअप में पार्टिसिपेट करने को लेकर उमर रियाज या फिर उनकी टीम की ओर से इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। आपको बता दें, अगर एक्टर इस शो से जुड़ते हैं तो उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे क्योंकि लोगों को लगा था कि उम्र बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने वाले हैं। हालांकि, उन्हें बीच शो में बाहर कर दिया गया था, जिसपर उनके फैंस नाराज़ हो गए थे।  
1677060635 321983060 473988404891821 3403191637962834963 n
दरअसल, बिग बॉस में उमर रियाज का काफी अग्रेसिव नेचर देखा गया था, जिसे लेकर कई बार उन्हें फटकार भी पड़ चुकी थी। तो अगर उमर अब लॉकअप में आए तो एक बार फिर उनका वहीं रूप देखने को मिल सकता है। लेकिन अभी तक इस खबर की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।