अब Bigg Boss से होगी Abdu Rozik की एग्जिट, ये हो सकता है छोटे भाईजान का शो में आखिरी दिन! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब Bigg Boss से होगी Abdu Rozik की एग्जिट, ये हो सकता है छोटे भाईजान का शो में आखिरी दिन!

अब जो खबर सामने आ रही है उससे सुनकर बिग बॉस और अब्दु रोजिक के फैंस का दिल

अब्दु रोजिक की फैन फोल्लोविंग पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, जबसे अब्दु बिग बॉस का हिस्सा बने हैं पूरे इंडिया ने उनपर प्यार की बारिश कर दी है। हर शख्स शो में अब्दु रोजिक की मस्ती देखकर मुस्कुराता है और छोटे भाईजान पर प्यार लुटाता है। वहीं, जब अब्दु कुछ दिन के लिए शो से बाहर गए थे तब बिग बॉस का हर कंटेस्टेंट और फैन उदास नज़र आया था। ऐसा लगा था कि शो से उसकी आत्मा बाहर चली गई। 
हालांकि अब अब्दु रोजिक की बिग बॉस में दुबारा एंट्री हो चुकी है और उनका गेम भी काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे सुनकर बिग बॉस और अब्दु रोजिक के फैंस का दिल टूट जाएगा। दरअसल, अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एक बार फिर अब्दु रोजिक शो से बाहर होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अब्दु खुद अब शो छोड़ देंगे, यहां तक की उनके आखिरी दिन को लेकर भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। 
1673256117 sgwjh54eyzh6ppqjkfcyf6omh4
सुनने में ये काफी शॉकिंग ज़रूर है लेकिन अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सच यही है। अपनी क्यूटनेस से बाकी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ चुके अब्दु रोजिक जल्द ही बिग बॉस के घर को अलविदा कह देंगे। इसके पीछे कारण क्या है ये भी आपको बता देते हैं। दरअसल, ये सीजन अब 5 हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। यानी अब बिग बॉस का फिनाले 12 जनवरी की जगह 12 फरवरी को होने वाला है। ऐसे में मेकर्स नहीं चाहते कि अब्दु शो को अलविदा कहें। लेकिन अब्दु ने पहले से ही अपनी डेट्स कही और दे रखी हैं।
आपको बता दें, बिग बॉस के मेकर्स ने अब्दु रोजिक की डेट्स 12 जनवरी तक ही ली थीं। ऐसे में शो के एक्सटेंड होने पर अब अब्दु 12 जनवरी को बिग बॉस छोड़ जाएंगे। वहीं, खबरें तो ये भी बताती हैं कि अब अब्दु रोजिक की जगह बिग बॉस के मेकर्स एक नए और खास कंटेस्टेंट को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इस नए कंटेस्टेंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
1673256095 abdu rozik bigg boss 16
यानी अब शो से अब्दु की एग्जिट तो नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आपको याद दिला दें, सिर्फ अब्दु ही नहीं बल्कि होस्ट यानी खुद सलमान खान भी शो को टाटा- बाय-बाय कहने वाले हैं। कुछ वक़्त पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बिग बॉस के एक्सटेंडेड हफ्तों के लिए मेकर्स ने सलमान खान से भी डेट्स नहीं ली हैं। यानी शो की 2 बड़ी USP अब नहीं रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।