बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आज
भी उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। आम इंसान ही नहीं बल्कि कई सुपरस्टार्स तक
ऐश्वर्या के हुस्न के कायल रहे हैं। अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा ऐश्वर्या
अपनी लव लाइफ के चर्चे भी बॉलीवुड गलियारों में छाए रहते थे।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार तो किसी से भी छुपा नही हैं। ऐश्वर्या राय
बच्चन की वजह से बॉलीवुड में कुछ क्लैश भी हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या का पहला प्यार बॉलीवुड
के भाईजान सलमान नहीं बल्कि कोई और शख्स था। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की
पहली मोहब्बत के बारे में।
सलमान खान के साथ तो ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम हमेशा ही जोड़ता रहा लेकिन ये
बात बहुत कम ही लोग जानते है कि अदाकारा का पहला प्यार कोई सुपरस्टार नहीं था
बल्कि एक ऐसा शख्स था जिसक बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। दरअसल, फिल्मों में
आने से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन एक मॉडल थीं और साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड
का खिताब भी जीता था।
ऐसे में उन्होंने काफी वक्त मॉडलिंग करियर में गुजारा था और कहा जाता है कि उस
दौरान ही पहली बार ऐश्वर्या का दिल मॉडल राजीव मूलचंदानी पर आ गया था। मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल रंजीव मूलचंदानी और ऐश्वर्या राय को कई बार एक साथ
स्पॉट भी किया चुका था। इतना ही नहीं दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस
थे, हालांकि इसके बावजूद दोनों अलग हो गए।
खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय और रंजीव मूलचंदानी के ब्रेकअप की वजह एम्बिशन
बताई जाती है जिसे लेकर अभिनेत्री शुरु से ही बहुत ज्यादा सीरियस थीं। कहते हैं कि
ऐश अपने करियर और फ्यूचर को लेकर काफी सीरियस थी और वह अपनी लाइफ में कुछ बनना और
कुछ बड़ा करना चाहती थीं। मगर वहीं रंजीव अपने रिश्ते को शादी के अंजाम तक
पहुंचाना चाहते थे।
रंजीव मूलचंदानी और ऐश्वर्या राय दोनों की लाइफ को लेकर अलग- अलग सोच थी और
इसी वजह से कुछ समय के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। वहीं मिस वर्ल्ड
बनने के बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखा और मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड
में अपना एक अलग मुकाम भी हासिल किया। हाल ही में वह फिल्म पीएस 1 में नजर आई थी
जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था।