सिर्फ अथिया शेट्टी ही नहीं, बीते कुछ सालों में ये अभिनेत्रियां भी दे चुकी है क्रिकेटरों को अपना दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिर्फ अथिया शेट्टी ही नहीं, बीते कुछ सालों में ये अभिनेत्रियां भी दे चुकी है क्रिकेटरों को अपना दिल

बीते कुछ सालों में ही कई अभिनेत्रियों ने क्रिकटरों से शादी की है। आईये नजर डालते है बॉलीवुड

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम काफी समय से क्रिकेटर के एल राहुल के साथ जोड़ा जा रहा है और बीते पांच नवम्बर को केएल राहुल ने अथिया के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी।  इस तस्वीर में दोनों एक साथ नजर आ रहे है। इस तस्वीर से आथिया और राहुल के रिलेशनशिप की खबरों को और हवा मिली है। 
1573047758 5011
ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल क्रिकेटर पर आया हो। बीते कुछ सालों में ही कई अभिनेत्रियों ने क्रिकटरों से शादी की है। आईये नजर डालते है बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच प्यार भरे रिश्ते को संजोने वाली जोड़ियों के बारे में 
1573047765 80
अनुष्का शर्मा – विराट कोहली 

1573047774 503
 साल 2013 में एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान अनुष्का और विराट की मुलाकात हुई थी। ये मुलाकात आगे चलकर प्यार में बदल गयी और 11 दिसंबर 2018 शादी की। 
सागरिका घाटगे – जहीर खान 

1573047784 504

चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे ने भारत के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी की है। जहीर खान का रिलेशनशिप इससे पहले एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ भी रहा था पर अचानक ब्रेकअप के बाद जहीर ने सागरिका का हाथ थाम लिया। 
हेजल कीच – युवराज सिंह 

1573047798 5044
साल 2016 में अभिनेत्री हेजल कीच ने स्टार क्रिकटर युवराज सिंह से शादी की। युवराज का नाम इससे पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था पर लम्बे अफेयर के बाद युवराज ने हेजल को हमसफर बना ही लिया। 
गीता बसरा – हरभजन सिंह 

1573047806 452

हरभजन और गीता बसरा का अफेयर साल 2015 में शुरू हुआ था और इसी साल अक्टूबर में दोनों ने  शादी कर ली। जुलाई, 2016 में गीता बसरा और हरभजन के घर एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसमे नाम हिनाया रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।