Lawrence Bishnoi नहीं Rocky Bhai बने Salman Khan की जान के दुश्मन, कहा- '30 अप्रैल को मार दूंगा...' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Lawrence Bishnoi नहीं Rocky Bhai बने Salman Khan की जान के दुश्मन, कहा- ’30 अप्रैल को मार दूंगा…’

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान पर अब इस कदर बन आई है की आए दिन भाईजान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान पर अब इस कदर बन आई है की आए दिन भाईजान को धमकियों भरा फोन कॉल, मैसेज और इमेल्स मिलते रह रहे हैं। ऐसे में इस बार तो सल्लू भाई को एक ऐसा फोन कॉल आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल भाईजान को इस बार जान से मारने की धमकी के साथ-साथ इस बार तो मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। लेकिन इस बार कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस ब‍िश्‍नोई और गोल्‍डी बराड़ गैंग की ओर से धमकी नहीं मिली बल्कि अब एक नए गैंगस्टर ने इस कहानी में एंट्री मार ली हैं। 
1681201411 340027553 199037476179733 3453407252545263170 n
दरअसल इस बारे में जानकारी खुद मुंबई पुलिस द्वारा दी गई है और उनका कहना है कि बीते दिन कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले एक व्यक्ति, जिसकी पहचान ‘रॉकी भाई’ बताई जा रही है, उसने यह धमकी दी है। मुंबई पुलिस का कहना है कि ‘रॉकी भाई’ ने धमकी में कहा है कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा। वही मामले में मिले अपडेट के अनुसार बताया जा रहा है क‍ि मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। उसको ठाणे से हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया जायेगा। 
1681201471 who is lawrence bishnoi know about the gangster whose name figured in sidhu moose walas murder
बता दे की मुंबई पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और उनका कहना है कि वो फोन ट्रैक कर मामले के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वही सलमान खान को लगातार म‍िल रही जान से मारने की धमक‍ियों के चलते उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर द‍िया गया था। इससे पहले सलमान खान को कुछ हफ्ते पहले भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हाल ही में उन्होंने एक न‍िशान कंपनी की बुलेटप्रूफ क्षमताओं वाली 7 सीटर एसयूवी खरीदी है। 
1681201432 333110779 1149712109025992 4414718269120246914 n
सलमान खान को ईमेल के जर‍िए कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी जान से मारने की लगातर धमकियां दिए जा रहे हैं। बता दे की गोल्डी बराड़ ने एक बार नहीं बल्कि खुलेआम कई बार इस बात को मीडिया सहित सबके सामने कहा है की वो सलमान खान को जान से मरेंगे। 
1681201446 334323536 220226103838396 613430869332811068 n
जानकारी के लिए बता दे की  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही पिछले साल मई में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। मुंबई पुलिस ने अभिनेता को धमकी देने के आरोप में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अलावा गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज क‍िया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।