Kiara नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी ‘Lust Stories’ के लिए Karan की पहली पसंद, खुद किया खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kiara नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी ‘Lust Stories’ के लिए Karan की पहली पसंद, खुद किया खुलासा

शो में इसके अलावा और भी खुलासे हुए। जिसमें शो होस्ट ने बताया कि लस्ट स्टोरीज के लिए

करण जौहर का चर्चित शो कॉफी
विद करण का सातवां सीजन भी सभी सीजन की तरह हिट है। सोशल मीडिया पर शो के क्लीप्स
वायरल होते रहते है। हाल ही में शो में गेस्ट बनकर आए कबीर सिंह एक्टर्स कियारा
और शाहिद कपूर। दर्शकों को ये एपिसोड खूब पसंद आया। शो में कियारा अपने रिलेशनशिप
पर बात करते भी दिखाई दी। इससे पहले एपिसोड में कियारा के रुमर्ड बॉयफ्रेंड
सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। सिद्धार्थ ने शो में कियारा संग अपने रिश्ते की
बात कबूली थी। वहीं, कियारा ने भी स्पष्ट ना बोलते हुए सिद्धार्थ को बेस्टफ्रेंड
से कहीं ज्यादा बताया है। शो में इसके अलावा और भी खुलासे हुए। जिसमें शो होस्ट ने
बताया कि लस्ट स्टोरीज के लिए कियारा नहीं कोई और एक्ट्रेस थी उनकी पहली पसंद।

1661416649 300480651 555699142968134 6057747638151360913 n

2018 में आई
नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज
लस्ट स्टोरीजसे कियारा को पहचान मिली
थी। इस फिल्म में उनका मास्टरबेशन सीन काफी सुर्खियों में रहा था। लेकिन इस रोल के
लिए कियारा आडवाणी पहली पसंद नहीं थीं। इस बात का खुलासा करण जौहर ने अपने चैट शो
में किया। शो में सीरीज लस्ट स्टोरीज के बारे में बात करते हुए करण ने बताया कि,
इस स्टोरी को बनाना काफी टफ था क्योंकि एक लड़की को पूरी
फैमिली के सामने ऑर्गेज्म वाला सीन करना था। मैंने ये किरदार सबसे पहले कृति सेनॉन
को ऑफर किया था। 

1661416708 294554012 123286220243968 5805370154868760998 n

हालांकि एक्ट्रेस ने इस किरदार को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उनकी
मां इसकी परमिशन नहीं देतीं। मुझे लगा कि सभी की मां अपनी बेटियों को परमिशन नहीं
देने के लिए लाइन में खड़ी हो जाएंगी। यह एक बहुत ही सशक्त कहानी है।

1661416747 290007968 1173277443464604 8512245659265807342 n

आगे करण ने बताया
कि मैं कियारा से मनीष मल्होत्रा ​​के घर पर मिला
, मैंने उन्हें
देखा
, मैंने चेहरा देखा, मैं उन्हें आलिया आडवाणी के नाम से जानता था।
दरअसल मेरे फोन पर अभी भी उनका नाम आलिया आडवाणी ही लिखा है। इसके बाद मैंने
उन्हें एक शॉर्ट फिल्म का ऑफर दिया और मिलने के लिए बुलाया। कियारा ने मुझसे पूछा
कि आप इसे डायरेक्ट कर रहे हैं
? बस इतना सुनने के
बाद कियारा ने तुरतं फिल्म करने के लिए हां कर दी।

1661416786 281117163 537395394653665 484713057682305239 n

जल्द ही लस्ट स्टोरीज
सीरीज का पार्ट 2 दर्शकों के बीच आने वाली है। खबरों की मानें तो इस सीरीज में काजोल
भी नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही सीरीज के दूसरे भाग में तमन्ना भाटिया और विजय
वर्मा भी नजर आ सकते हैं। वहीं, कियारा की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अगले
साल सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ उनके भूलभूलैया
कोस्टार कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।