ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादी में बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि ये होंगे VVIP मेहमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादी में बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि ये होंगे VVIP मेहमान

बॉलीवुड में अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला हैं।लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा जो जोड़ी चर्चा में

बॉलीवुड में अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला हैं। ऐसे में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इन सब के बीच सबसे ज्यादा जो जोड़ी चर्चा में बनी हुई हैं वो हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी। दरअसल इन दोनों की शादी की खबरों को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट मिलता ही रहता हैं। वही इस बीच दोनों की शादी को लेकर अब एक और खबर सामने आ रही हैं। जहां कहा जा रहा हैं दोनों के शादी की गेस्ट लिस्ट को फाइनल कर दिया गया हैं। वही गेस्ट की लिस्ट सुन सभी के होश उड़ गए हैं। 
1664189819 252060065 659643088358429 936550194589337145 n
दरअसल ऋचा और अली के शादी के लिए मेहमानों को न्योता भेज दिया गया हैं। जहा कहा जा रहा हैं की शादी में वीआईपी गेस्ट शामिल होने वाले हैं। और इस वीआईपी गेस्ट की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टार्स शामिल होने वाले हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि ऋचा और अली की शादी में हॉलीवुड स्टार शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। 
1664190068 287026425 915489836514635 5451507926528025055 n
अली फजल  के साथ काम कर चुकी गेरार्ड बटलर और जूडी डेंच जैसी हॉलीवुड हस्तियां अली और ऋचा चड्ढा की शादी में शामिल होंगी। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई रिसेप्शन में आमंत्रित लोगों में अली फजल के ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ के सह-कलाकार डेम जूडी डेंच को आमंत्रित किया गया है और इसी तरह जेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया गया है, जो अली के साथ आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ में सह-कलाकार हैं। 
1664190313 271922305 473115770825160 2672911899219391405 n
यही नहीं अली ने हॉलीवुड के प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया है और यहां तक कि जासूसी थ्रिलर श्रृंखला ‘तेहरान’ के कलाकार भी गेस्ट की लिस्ट में शामिल हैं। वही अब खाये भी जा रहा यहीं की दोनों शादी के लिए जल्द ही दिल्ली रवाना होने वाले हैं। 
1664190234 161335567 1332474780460170 6554597165588706401 n
वही शादी के बाद दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगह ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाले हैं। इसके साथ ही दोनों के शादी को लेकर इनके फैंस भी अब काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।