नोरा फतेही ने साझा किया अपनी दिलकश आदाओं वाला ये वीडियो, फैंस हुए एक्ट्रेस के दीवाने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोरा फतेही ने साझा किया अपनी दिलकश आदाओं वाला ये वीडियो, फैंस हुए एक्ट्रेस के दीवाने

मशहूर डांसर नोरा फतेही के शानदार डांस के सैंकड़ांे लोग दीवाने हैं। नोरा फतेही अपने डांस को लेकर

मशहूर डांसर नोरा फतेही के शानदार डांस के सैंकड़ांे लोग दीवाने हैं। नोरा फतेही अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नोरा का हाल ही में नया गाना नाच मेरी रानी आया है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। नोरा भी इस गाने की सफलता को लेकर बहुत खुश हैं। इसी बीच सोशल मीडिय पर एक खूबसूरत वीडियो नाेरा फतेही ने साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह वैनिटी वैन से उतरती हैं तो कई लोग उनकी ड्रेस को संभालने के लिए आ जाते हैं। 
1603791960 nora fatehi
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी वैनिटी वैन से नोरा फतेही उतरती दिख रही हैं। हालांकि वैन से उतरकर कई लोगों की मदद नोरा को आगे चलने के लिए लेनी पड़ी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके लिए उस ड्रेस में अकेले चलना बहुत ही मुश्किल हो रहा था। 

View this post on Instagram

Bye ✌🏼😛

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही बहुत सक्रिय रहती हैं। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ भी नोरा ने अपनी एक दिलकश तस्वीर पोसट की है। इस तस्वीर के साथ गुरु को नोरा ने नाच मेरी रानी की ही जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दी। इस गाने को गुुरु ने गाया है और दोनों पर ही यह गाना फिल्माया गया है। 

बता दें कि, केवल 10 घंटों के अंदर ही नाच मेरी रानी गाने को 10 मिलियन व्यूज मिल गए थे। जबकि 25 मिलियन व्यूज 1 दिन में इसे मिले थे। इस गाने का खूब प्रमोशन भी नोरा और गुरु रंधावा ने किया था। दोनों का यह गाना फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।