नोरा फतेही ने जताई तैमूर अली खान से शादी की इच्छा, इस प्रपोजल पर करीना कपूर ने क्या कहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोरा फतेही ने जताई तैमूर अली खान से शादी की इच्छा, इस प्रपोजल पर करीना कपूर ने क्या कहा

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जताई है। नोरा फतेही ने करीना कपूर

बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस से दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।  एक्ट्रेस के काम ने दर्शकों के दिलों को जीता है। यही वजह है कि आज एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा काम मिल रहा है। ऐसे में नोरा ने लगता है अब शादी के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ने पॉप्युलर स्टारकिड तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई है।
1610086292 actress kareena kapoor photo ians 985201
 नोरा ने अपनी इस इच्छा का जिक्र करीना कपूर खान के चैट शो में किया। नोरा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि तैमूर बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं। । इसके लिए वे तैमूर के बड़े होने का इंतज़ार करने के लिए भी तैयार हैं। इस पर करीना की हंसी नहीं रुकी।
1610086303 noraaaa 1610020735
करीना कपूर का चिट चैट शो ‘वॉट वुमन वान्ट’ काफी पॉपुलर है। लेटेस्ट एपिसोड में शो की गेस्ट बनीं डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही। नोरा फतेही ने शो में तैमूर को लेकर कहा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही तैमूर बड़े हो जाएंगे और मैं उनसे सगाई/शादी के बारे में सोच सकती हूं।’ इस पर करीना हंसने लगीं। हंसते हुए करीना ने कहा, ‘अभी वो केवल 4 साल का है। अभी काफी समय है।’ इस पर नोरा ने कहा कि कोई बात नहीं, वो इंतजार कर लेंगी। 
1610086989 944514 saif kareena taimur
इस शो से दोनों की बातचीत का ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तैमूर इस देश के सबसे कम उम्र से सुपरस्टार सेलिब्रिटी हैं। पैदा होते ही अपने नाम को लेकर लाइमलाइट में आने वाले तैमूर को कैमरा काफी पसंद है। वे फोटो क्लिक करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सैफीना भी उनके साथ पैपराजी की पहली पसंद बन हुए हैं। अभी करीना कपूर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। माना जा रहा है कि सैफीना फरवरी में दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।