Nora Fatehi Birthday: आज डांस के दम पर बना ली है Nora Fatehi ने करोड़ों की नेटवर्थ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Nora Fatehi Birthday: आज डांस के दम पर बना ली है Nora Fatehi ने करोड़ों की नेटवर्थ

472645089184949939770179796756849315616384365n

अपने डांस मूव्स से सभी को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी लैविश लाइफ से रूबरू करवा रहे हैं

4581469928706199012616368953287680487983833n

हम बात कर रहे हैं खूबसूरत एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही की, जो अपने लटके-झटकों से सिर्फ फैंस ही नहीं कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स को भी दीवाना बना चुकी हैं

43102498416275299747582705038450290834626751n

लेकिन एक्ट्रेस के लिए यहां तक का सफऱ काफी संघर्षों से भरा रहा था, इसका खुलासा कई बार नोरा अपने इंटरव्यूज में कर चुकी हैं

4330269923750993153968102898855772482916554n

वहीं एक बार मैशबल इंडियन से बात करते हुए नोरा ने बताया था कि जब वो इंडिया आई थी तो उनकी जेब में सिर्फ 5 हजार रुपये थे

4363673079014623116617044747181527062152302n

एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि इंडिया आने के बाद उन्होंने काफी स्ट्रगल किया, शुरुआत मं वो 9 लड़कियों के साथ एक 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहा करती थीं

45080536018906527981064264529938165769282896n

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार ऑडिशन देती रही, बता दें कि काफी स्ट्रगल के बाद नोरा ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

45817427016870375754615967114229393536836600n

इसी बीच वो ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के डांस नंबर ‘मनोहारी’ में नजर आई थी, वहीं इसके बाद नोरा ने सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया

4648838838381419983972356408155861296078127n

‘बिग बॉस 9’ से बाहर आने के बाद नोरा फतेही ने कई म्यूजिक एल्बम और डांस नंबर में अपनी डांसिंग स्किल दिखाई, जिसमें दिलबर दिलबर, हाय गर्मी जैसे गाने शामिल है, ये सभी सुपरहिट रहे थे

4689013594326169666129483474348347086771738n

कभी पांच हजार के साथ मुंबई आने वाली नोरा फतेही आज एक गाने के लिए 15 से 20 लाख की फीस चार्ज करती हैं, इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी कमाई होती है

47092024540156959387130271150718179856016274n 1

इसके साथ ही नोरा कई डांस रिएलिटी शोज को जज भी कर चुकी हैं. इसके लिए भी वो मोटी फीस चार्ज करती हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा आज करीब 40 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं

476441918184883927980070645277542370283662694nMawra Hocane Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधीं ‘सनम तेरी कसम’ एक्ट्रेस मावरा होकेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।