निक्की तंबोली को साउथ के डायरेक्टर ने किया टॉर्चर, खुलासा कर बोली घर जाकर रोती थी पर हार नहीं मानी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निक्की तंबोली को साउथ के डायरेक्टर ने किया टॉर्चर, खुलासा कर बोली घर जाकर रोती थी पर हार नहीं मानी!

निक्की तंबोली इन दिनों रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियोज़ में अपने जलवे बिखेर रही है। लेकिन कम लोगो

निक्की तंबोली इन दिनों रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियोज़ में अपने जलवे बिखेर रही है। उन्होंने बहोत कम वक़्त में ज़्यादा से ज़्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। लेकिन कम लोगो को इस बात की जानकारी है कि निक्की तंबोली साउथ एक्ट्रेस रही है। उन्होंने बिग बॉस से पहले साउथ इंडस्ट्री में ही काम किया था। वही अब एक्ट्रेस ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। 
1652433598 nikki tamboli talks about marriage
निक्की तंबोली ने हाल ही में खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। निक्की तंबोली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि साउथ इंडियन डायरेक्टर ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उन्हें बहुत टॉर्चर किया। निक्की तंबोली ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके लिए यह पूरी घटना भयानक रही है। अपने करियर के शुरुआती सालों में निक्की ने काफी संघर्ष किया। जिसको लेकर अब उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। 
1652433615 nikki tamboli fitness routine 8 6135fd0d8b8a1
निक्की ने बताया कि उनको न सिर्फ टॉर्चर किया गया बल्कि उनका अपमान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से इतनी परेशान हो गई थीं कि घर जाकर रोती थीं। इस बारे में उनके माता-पिता को भी पता है। निक्की ने कहा- ‘मेरी साउथ की एक फिल्म का डायरेक्टर याद है। वह मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव करता था। सेट पर भी बाकी लोगों के साथ उसका बर्ताव सही नहीं था।’
1652433651 nikki tamboli 164905879610
उन्होंने आगे बताया कि ‘वह डायरेक्टर उनके को-डांसर्स की मुझसे ज्यादा तारीफ करता था और उसने कहा था, कहां से आई है ये यार।’ निक्की ने कहा- ‘मैं नहीं जानती उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। शायद उस वक्त मैं वहां की भाषा सही से बोल नहीं पाती थी। मैं उसका नाम नहीं लूंगी लेकिन उस डायरेक्टर के साथ मेरा अनुभव बहुत ही खराब था। मैं घर आकर रोती थीं। लेकिन फिर भी मैंने हार नहीं मानी, क्योंकि मैं जानती थी कि वह बाद में जरूर पछताएगा। उसने मुझे आज भी मैसेज किया। हर किसी का वक्त बदलता है।’  
1652433738 130538910 1000767320416520 1741537762886847933 n
बता दे, निक्की तंबोली को टीवी शो ‘बिग बॉस 14’ में आने के बाद पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इस शो में हिस्सा लेने के बाद से निक्की की फैन फॉलोइंग में काफी इज़ाफ़ा हुआ। इस शो की दूसरी रनरअप बनने के बाद निक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।