लाइव कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस ने प्रियंका को बोला - I Love You , फिर फैंस का कुछ ऐसा था रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस ने प्रियंका को बोला – I Love You , फिर फैंस का कुछ ऐसा था रिएक्शन

हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में, जहां निक ने

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास की उम्र के बीच भले ही काफी अंतर हो पर दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते है और ऐसा कोई मौक़ा नहीं छोड़ते जहां इन्हे एक दुसरे के लिए प्यार जताने का मौका मिले। 
1568461404 67598674 522037678590283 1921324506690929993 n
हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में, जहां निक ने बीच कॉन्सर्ट प्रियंका को आई लव यू कह दिया। अब इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
1568461413 69871603 128713465093645 2986366484663791053 n
आपको बता दें, इन दिनों जोनस ब्रदर्स अपने म्यूजिकल टूर “द हैपीनेस बिगिन्स” पर है और इस टूर के एक कॉन्सर्ट में निक स्टेज पर लाइव परफॉर्म कर रहे थे। परफॉरमेंस के बीच में निक ने प्रियंका को आई लव यू बोला तो वहां मौजूद हर फैन बस देखता रह गया। 
1568461422 67924234 1177351219134121 7732091429368616205 n
कॉन्सर्ट में पहुंची एक महिला फैन ने निक के इस मोमेंट का वीडियो बनाया और कहा ये बहुत प्यारा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त वायरल हो रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब निक ने प्रियंका के लिए इस तरह अपना प्यार जताया हो, इससे पहले भी निक ऐसा कर चुके है।  

हाल ही में प्रियंका आने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था की वो अपने पति निक के साथ फ्यूचर की कई चीजों को प्लान कर रही है जिसमे ‘घर ढूंढना और बच्चे पैदा करना’ उनकी टू- डू लिस्ट में है। प्रियंका आयने वाले समय में मां बनने का सुख प्राप्त करना चाहती है। 
1568461431 69334072 195396061463866 2924847546087779049 n
कुछ दिन पहले प्रियंका और निक जोनस को पीपुल्स मैग्जीन इस साल की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में पहला स्थान दिया था। निक और प्रियंका की जोड़ी दुनिया की सबसे मशहूर और पसंदीदा जोड़ियों में भी गिनी जाती है। 
1568461447 69039355 478498589656516 2472606300975965310 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।