निक जोनस ने पत्नि प्रियंका चोपड़ा को स्पेशल कार की गिफ्ट, एक्ट्रेस ने दिया प्यार भरा रिप्लाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निक जोनस ने पत्नि प्रियंका चोपड़ा को स्पेशल कार की गिफ्ट, एक्ट्रेस ने दिया प्यार भरा रिप्लाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फोटो शेयर की है। जो उनके पति निक जोनस ने एक गिफ्ट दिया

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फोटो शेयर की है। जो उनके पति निक जोनस ने एक गिफ्ट दिया है। जिसके बाद उन्होंने निक जोनस को इस गिफ्ट के लिए प्यारा सा रिप्लाई भी दिया है।
1653206471 260273831 1051429135427911 7787947391745340537 n
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो एक लग्ज़री कार में बैठी दिखाई दे रहीं हैं। दरअसल, ये ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) एक कस्टमाइज्ड कार हैं और इस कार पर मिसेज जोनस भी लिखा हुआ है। इस फोटो को शेयर करने के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा हैं, “अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरे कूल क्योशेंट को बाहर लाने में मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड एवर, सेट लाइफ। सिटाडेल।” इस कैप्शन में प्रियंका ने निक जोनस का सबसे अच्छा पति बताया है। साथ ही प्रियंका की इस फोटो को देखकर ये भी अंदाजा लगा सकते हैं कि वो खुद ही इस कार को ड्राइव करने जा रहीं हैं।
1653205985 271204374 1356933804762531 1571860106825063434 n
साथ ही बता दें कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को ये कार इसलिए गिफ्ट की है ताकि वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ के सेट तक आसानी से जा सकें। दरअसल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ दिखाई देंगीं। और हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक फोटो से भी हैरान कर दिया था। जब उन्होंने ‘सिटाडेल’ के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था। साथ ही प्रियंका ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या वो भी अपने काम पर मुश्किल दिन बिता रहें हैं।

इस फोटो को देखने को बाद कुछ फैंस को लगा था कि प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। तो कुछ को लगा ये भी लगा कि वो मेकअप के साथ पोज़ दे रहीं हैं। लेकिन ये ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के दौरान की एक फोटो थी। साथ ही, प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करती दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।