रेड कारपेट पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस संभालते दिखे निक जोनस, फैंस हुए लट्टू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रेड कारपेट पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस संभालते दिखे निक जोनस, फैंस हुए लट्टू

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की खास बॉन्डिंग और प्यार न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की खास बॉन्डिंग और प्यार न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी मिसाल दी जाती है। दोनों को एक दूसरे को देखने से लेकर दोनों की एक दूसरे की केयर  उसी से उनके प्यार की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। हाल ही में निक जोनस ने  अपनी लविंग वाइफ प्रियंका पर प्यार बरसाते हुए उनके साथ कुछ स्पेशल फोटोज शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
1638263074 24
हाल ही में इस कपल ने एक दूसरे के साथ ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 इवेंट अटेंड किया। खास बात इस इवेंट के जरिये प्रियंका ने अपने लुक और स्टाइल से पूरी लाइमलाइट लूट ली। दरअसल खुद निक जोनस ने भी प्रियंका को इस शो का स्टार बताया है।
1638263273 25
   
इस दौरान निक ने प्रियंका के साथ बेहद प्यारी  तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। फोटो में पहले ये कपल दोनों एक दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आये। तो वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका का पोज चर्चा में बना हुआ है। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा-स्टार ऑफ द शो।

वाइफ की ड्रेस संभालते दिखे निक
अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट से इस चर्चित कपल का एक बेहद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल  रेड कारपेट पर फोटो क्लिक कराने से पहले निक अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को ठीक करते हुए नजर आये। वहीं अब दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। फैंस निक के इस जेस्चर पर फिदा हो रहे हैं और उन्हें एक जेंटलमैन और आइडल पार्टनर बता रहे हैं।

 प्रियंका ने इवेंट में टॉप टू बॉटम प्रिंटेड बॉडी सूट पहना…
वैसे कुछ भी कहो प्रियंका चोपड़ा ने अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका के लुक ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो देसी गर्ल ने इवेंट में टॉप टू बॉटम प्रिंटेड बॉडी सूट पहना। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ओवरकोट कैरी किया, जिसमें लंबी टेल है। वहीं उन्होंने आउटफिट के साथ   डायमंड नेकपीस और ईयररिंग्स कैरी किए।

 वहीं इवेंट में निक जोनस ब्लैक सूट पहने नजर आए। ब्लैक सूट को निक ने रेड टी शर्ट के साथ पेयर अप किया। इस लुक में निक भी काफी हैंडसम दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।