Nick Jonas ने प्रियंका के साथ सगाई की बात की कन्फर्म, ढेर सारे बच्चे चाहते हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Nick Jonas ने प्रियंका के साथ सगाई की बात की कन्फर्म, ढेर सारे बच्चे चाहते हैं

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही सगाई के सवालों पर भड़क गई थी। लेकिन बता दें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही सगाई के सवालों पर भड़क गई थी। लेकिन बता दें कि प्रियंका के मंगेतर Nick Jonas ने पहली बार सगाई की बात पर चुप्पी तोड़ी है।

Nick Jonas, Priyanka Chopra

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निक ने एक तरह से प्रियंका के साथ अपनी सगाई की बात को कन्फर्म कर दिया है। निक से इंटरव्यू के दौरान इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सगाई की खबर पर मुहर लगाते हुए अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया।

Nick Jonas ने सगाई की बात पर किया खुलेआम खुलासा

Nick Jonas

खबरों के मुताबिक एक फैन ने जब Nick Jonas को उनकी सगाई की बधाई दी तो निक ने पलटकर अपने फैंस को स्माइल करते हुए थैंक्स कहा। यह पहली बारी है जब प्रियंका और निक के रिश्ते में कंफर्मेशन मिला है।

https://www.instagram.com/p/Bkml4xNlAOn/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

उसके बाद जब मीडिया से बातचीत के दौरान निक से उनकी सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं अब जल्द ही अपना परिवार बनाना चाहता हूं।

Nick Jonas, Bollywood, Priyanka Chopra

निक ने कहा- अपना खुद का परिवार बनाना मेरा टारगेट है। यह जाहिर तौर पर एक ऐसी चीज है जो मैं चाहता हूं कि अब हो। निक ने आगे कहा कि वह शादी के वक्त को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते। निक ने कहा-मैं इसका सही समय तो नहीं बता सकता।

बच्चे चाहतीं हैं प्रियंका चोपड़ा

 Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं मां बनने के लिए तैयार हूं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मैं बच्चे चाहती हूं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि आगे 10 सालों में ऐसा जरूर होगा। शायद यह इससे पहले भी हो जाए।

Nick Jonas, Priyanka Chopra

प्रियंका ने आगे कहा- मुझे बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार है। मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द मां बनूं। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि मैं शादी सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए ही करुंगी। प्रियंका ने कहा-यदि भगवान ने चाहा तो वे ढेर सारे बच्चे पैदा करना चाहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा भड़क गई थीं

Nick Jonas, Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा से उनके सगाई के बारे में जब मीडिया से पूछा तो वह भड़क गई थीं। उन्होंने कहा-मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रहीं हूं। यह मेरी निजी जिंदगी है और मैं इस बारे में किसी की जवाबदेह नहीं हूं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत छोड़ दी है।

Nick Jonas, Priyanka Chopra

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई कोठेवाली को भी आखिरी समय में मना कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की फिल्म द स्काई पिंक में से वापसी कर रहीं हैं।

Nick Jonas, Priyanka Chopra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।