Jennifer Lopez और Ben Affleck के हनीमून की तस्वीरें हुई लीक, पेरिस में खुलेआम किस करते दिखा न्यूलीवेड कपल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jennifer Lopez और Ben Affleck के हनीमून की तस्वीरें हुई लीक, पेरिस में खुलेआम किस करते दिखा न्यूलीवेड कपल

हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक शादी के बाद हनीमून पर पेरिस गए हुए हैं। इनके हनीमून

हॉलीवुड स्टार
जेनिफर लोपेज इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। जेनिफर ने 16 जुलाई को एक्टर
बेन अफ्लेक से शादी कर ली है। शादी के बाद से
ही यह कपल लगातार चर्चा में है दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर
सामने आई है जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इन दिनों ये न्यूलीवेड कपल
अपना हनीमून मनाने के लिए सिटी ऑफ लव यानि पेरिस गए हुए हैं। जहां से जेनिफर और
बेन की कुछ रोमांटिक तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

1658567285 image

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेनिफर और बेन फ्रेंच किस करते दिखाई दे रहे
हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों किसी पार्क में बैंच पर बैठे हुए एक
दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। 52 साल की जेनिफर लोपेज
और 49 साल के बेन अफ्लेक वीडियो में किसी टीनएजर लवर्स की
तरह पार्क के कोने में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में जेनिफर और बेन दोनों पेरिस के एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया।
वायरल तस्वीरों में भी दोनों डिनर डेट पर सरेआम एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे
है। तस्वीरों और वीडियो में जेनिफर रेड कलर की ड्रेस पहन दिखाई दे रही हैं वहीं
बेन ब्लू कलर के सूट में काफी डैसिंग लग रहे हैं। दोनों की ये रोमांटिक फोटो और वीडियो
बता रही है कि दोनों अपने हनीमून को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

1658567302 jennifer lopez and ben affleck honeymoon paris

बता दें कि बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज साल 2002 में सगाई की थी। हालांकि सगाई
के कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद दोनों अपनी-अपनी लाइफ
में आगे बढ़ गए है। मगर इनकी किस्मत ने इन्हें दोबारा मिलाया और लगभग 20 साल बाद
फिर से रिलेशनशिप में आए और इसी साल अप्रैल में दोनों ने सगाई कर ली। बेन की यह
दूसरी शादी है जबकि जेनिफर की यह चौथी शादी है। अपनी पहली शादी से बेन के 3 बच्चे
है और जेनिफर के 2 बच्चे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।