Neil Nitin Mukesh के घर आई नन्ही परी,दिखाई बेटी की पहली झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Neil Nitin Mukesh के घर आई नन्ही परी,दिखाई बेटी की पहली झलक

बॉलीवुड एक्टर Neil Nitin Mukesh और रुक्मिणी सहाय हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं।

बॉलीवुड एक्टर Neil Nitin Mukesh और रुक्मिणी सहाय हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। इस बात की जानकारी नील के एक करीबी दोस्त ने दी थी। जानकारी के अनुसार नील की पत्नी रुक्मणी ने गुरुवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में दोपहर 3:30 बजे एक बेटी को जन्म दिया।

https://www.instagram.com/p/BoETnioBpnR/?utm_source=ig_embed

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय बने एक बेटी के पैरेंट्स

मां और बेटी के साथ पहली झलक रविवार को देखने को मिली जब रुक्मिणी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। रविवार के दिन यानि कल Neil Nitin Mukesh अपनी पत्नी और बेटी के साथ हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दिए। मीडिया ने नील की बेटी को अपने कैमरे में कैद कर लिया। बता दें कि नील की बेटी भी अपने पैरेंट्स की तरह बेहद सुंदर हैं।

https://www.instagram.com/p/BoEKdq1huU4/?utm_source=ig_embed

बता दें Neil Nitin Mukesh ने अपनी बेटी का नाम नुर्वी नील मुकेश रखा है । नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे और रुक्मिणी को यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर पर नुर्वी नाम की एक परी ने जन्म लिया है। पूरे परिवार में इस समय खुशी का माहौल है । बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।’

https://www.instagram.com/p/BoBhpNvlHfX/?utm_source=ig_embed

नील की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर Neil Nitin Mukesh की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी गोद में बेटी नूरवी दिखाई दे रही है। बता दें, ‘नूरवी’ नाम में नील और उनकी पत्नी के नाम के अक्षर हैं।  इस नाम का मतलब सुगंधित फूल होता है। जबकि कुछ जगह ‘नूरवी’ का मतलब अनमोल भी बताया गया है।

https://www.instagram.com/p/BoENtwbFMax/?utm_source=ig_embed

वहीं कुछ समय पहले Neil Nitin Mukesh अपने होने वाले बच्चे के लिए दुबई में शॉपिंग करने गए थे। तब उन्होंने मीडिया को बताया था कि हम लोग पहले जब दुबई शॉपिंग करने आते थे तो अपने लिए चीजें खरीदते थे लेकिन इस बार हम अपने होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करने आए हैं।

article 201892665390920349000

‘हम लोग अभी सारी चीजें सामान्य रंग की ले रहे हैं क्योंकि हमें नहीं पता है कि हमारे घर बेटा आने वाला है या फिर बेटी । मैं बस चाहता हूं कि रुकमणि मुस्कुराती रहे।

article 201892665370720227000

जब हम लोग बच्चों के सेक्शन में खरीददारी करने पहुंचे तो हमें छोटे-छोटे कपड़े और चीजें देखकर कर काफी खुशी हुई। यह हमारे लिए शब्दों में बयान न किया जाने वाला एक्पीरियंस था।’

article 201892665412620486000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।