नील नितिन मुकेश का नाम तो आपने सुना ही होगा। अपनी एक्टिंग के अलावा एक नाम में ही 3 नाम रखने के लिए एक्टर काफी मशहूर हैं। वो अबतक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टर को हर कोई जानता है बावजूद इसके आज वो जिस चीज़ के लिए परेशान हैं उसके बारे में सुनकर आपको भी ज़ोरदार झटका लगेगा। इतने सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव होने के बाद भी नील नितिन मुकेश के पास अब काम नहीं है। जी हां, अब ऐसा कहा जा रहा रहा है कि एक्टर को काम पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बात दें, एक्टर को आखिरी बार 2019 में साहो में देखा गया था। इसके बाद वो कही नज़र नहीं आए। मगर अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू ने उन्हें लाइमलाइट दिला दी है। दरअसल, अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा कुछ कहा जिसके बाद वो सुर्खियों में छा गए हैं। आपको बता दें, अब उन्होंने इस बात का दुख जताया है कि इंडस्ट्री उन्हें भूल गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्टर नील नितिन मुकेश कई अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर्स के साथ बड़ी-बड़ी फिल्में कर चुके हैं। लेकिन अब उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा। एक्टर ने कहा है कि उन्हें काम मांगने में शर्म नहीं आती, वो खुद लोगों को फोन कर उनसे काम मांगते हैं। जिसके बाद लोग उन्हें काम देने का वादा करके भी नहीं बुलाते। ऐस में एक्टर को काफी दुख होता है। इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है।
इस इंटरव्यू में एक्टर ने उस घटना को भी याद किया जब एक अवॉर्ड शो में उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को सरेआम शट अप कह दिया था। आपको बता दें, नील नितिन मुकेश और शाहरुख खान का वो वीडियो कुछ साल पहले खूब वायरल हुआ था। दरअसल, एक अवॉर्ड शो में नील नितिन मुकेश ने शाहरुख खान को जिस तरह से ‘शट-अप’ बोला था उस बात पर उन्हें पछतावा है।
इस पर बात करते हुए वो बोलें, ‘ये बेइज्जती करने के लिए नहीं था। वो मस्ती कर रहे थे, मैं भी उनके साथ मस्ती कर रहा था। ये वो भी जानते हैं और मैं भी जानता हूं।’ जब एक्टर से सवाल किया गया कि क्या ये पूरा मामला स्क्रिप्टेड था? इस पर उन्होंने कहा, ‘अगर आप इसे स्क्रिप्टेड कहना चाहते हैं तो ऐसा ही मान लेते हैं। लेकिन उन्होंने बस कहा था, मैं मस्ती करूंगा। तू भी कर लेना। मैंने पूछा सर किस लेवल की मस्ती करनी है? शाहरुख ने कहा, जो तू सोच सकता है।’ नील ने आगे कहा, ‘उन्होंने छूट दी तो मैंने मस्ती कर ली। बाद में उन्होंने भी कहा, बढ़िया किया यार तूने। तो मैं अपने बड़ों का अपमान नहीं कर सकता। मेरी रगों में मुकेश का खून है, मैं कभी किसी का जानबूझकर अपमान नहीं कर सकता।’