कभी नजर उतारी, कभी भगवान से मांगी दुआ, Neha Marda की तीन महीने की बेटी हुई बीमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कभी नजर उतारी, कभी भगवान से मांगी दुआ, Neha Marda की तीन महीने की बेटी हुई बीमार

हलाकि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है इस वीडियो

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा मर्दा हल ही में मां बनी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती है और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट भी अपने फैंस को देती दिखाई देती है। ऐसे में हाल ही में नेहा माँ बनी है और अपनी बेटी की हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
1688194083 335500756 499500012214903 8119890866345821261 n
हलाकि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है इस वीडियो में एक्ट्रेस फैंस को अपनी बेटी की तबीयत के बारे में बताती दिखाई दे रही है। हालांकि एक्ट्रेस की लेटेस्ट वीडियो देख फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल नेहा ने अपनी नई वीडियो में बताया है कि उनकी लाडली बीमार है।

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है इस वीडियो में नेहा काफी परेशान है और वो अपनी बेटी को गोद में लिए खड़े नजर आ रही है तो कभी वो रोते हुए बेटी की नजर उतारती दिखाई देती है।  सामने आई वीडियो में वो भगवान के सामने हाथ जोड़कर रोते हुए बेटी की सलामती की दुआ मांगते हुए भी दिखाई देती है। 
1688194101 352379992 221995963974548 8531053849041940754 n
सामने आई इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है बहुत दर्द में हूं। वहीं फैंस एक्ट्रेस की बेटी की तबियत खराब जानकर उसके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दे, नेहा की प्रेगनेंसी में कॉम्प्लीकेशन्स आ गए थे जिसके बाद उन्हें जल्द-बाजी में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और फिर उनकी  प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी। एक्ट्रेस ने शादी के 10 साल बाद बेटी को जन्म दिया था। हाल ही में नेहा ने बेटी का नामकरण फंक्शन भी किया था और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
1688194113 354342958 1755040814933661 1636381810176434219 n
बता दे, नेहा की शादी साल 2012 में पटना के रहने वाले बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से हुई थी एक्ट्रेस ने शादी के 10 साल बाद अपनी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अन्या अग्रवाल रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।