मशहूर गीतकार संतोष आनंद की आर्थिक तंगी देख भावुक हुई नेहा कक्कड़, मदद के लिए बढ़ाया हाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मशहूर गीतकार संतोष आनंद की आर्थिक तंगी देख भावुक हुई नेहा कक्कड़, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

संतोष आनंद इंडियन आइडल 12 में नजर आने वाले हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर अपने संघर्ष

‘एक प्यार का नगमा है’ जैसे शानदार गाने बनाने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। वैसे तो वो गुज़रे ज़माने के मशहूर गीतकार है लेकिन अब वो अपनी आर्थिक तंगी के चलते चर्चाओं में है। दरअसल संतोष आनंद आज कल बेहद खराब हालात से गुजर रहे हैं। अब संतोष शरीर से भी लाचार हैं और न ही उनके पास कोई काम है। ऐसे में फेमस बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने उनके लिए मदद का ऐलान किया है। 


1613730970 81093276

आपको बता दे, संतोष आनंद के बेटे संकल्प ने 2014 में सुसाइड कर लिया था। वे खुद अब शारीरिक रूप से लाचार हैं। लेकिन अब संतोष आनंद इंडियन आइडल 12 में संगीतकार प्यारेलाल के साथ नजर आने वाले हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर अपने संघर्ष की कहानी सुनाई है। संतोष ने बताया कि उन्हें बिल तक चुकाने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया है कि उनपर काफी कर्ज भी हैं। 


उनकी कहानी से दुखी नेहा कक्कड़ ने उनके लिए 5 लाख देने की घोषणा तो की ही साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से भी मदद की अपील की है। नेहा ने उन्हें सम्मान देते हुए उनके लिए ‘एक प्यार का नगमा’ गीत भी गाया। आपको बता दे संतोष आनंद को फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ के गाने ‘मैं ना भूलूंगा’ और फिल्म ‘प्रेम रोग’ के गाने ‘मोहब्बत है क्या चीज’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले थे। लेकिन आज वो जिंदगी की उन कठिनाइयों के दौर से गुजर रहे हैं, जिसकी शायद उन्होंने कभी उम्मीद भी न की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।