नेहा धूपिया अपने जन्मदिन के मौके पर पति अंगद बेदी के कंधे की सवारी करती नजर आई,देखें तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेहा धूपिया अपने जन्मदिन के मौके पर पति अंगद बेदी के कंधे की सवारी करती नजर आई,देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने दिन को खास और शानदार

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने दिन को खास और शानदार बनाने के लिए नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपने जन्मदिन को खूब एंजॉए करती हुई नजर आ रही हैं। 
1566890848 neha
कुछ ऐसा था नेहा धूपिया का अंदाज
तस्वीरों में नेहा लेमन यलो कलर के आउटफिट पहने समंदर किनारे पोज देते हुए दिखाई दे रही है। इन फोटोज में साफ है कि नेहा की यह ड्रेस काफी आरामदायक है। अपने सिम्पल लुक  के साथ ही नेहा ने लाइट मेकअप यूज किया है।
1566890866 67396934 102622097729839 7041594309988911328 n
 तस्वीरों में नेहा धूपिया अपने पति अंगद के कंधे की सवारी करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं अंगद ने भी नेहा को काफी आराम से संभाला हुआ है। दोनों के चेहरे की खुशी तो बस देखते ही बन रही है।
1566890883 neha (2)
वैसे नेहा के इस अंदाज को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि नेहा अपने पति के साथ काफी रोमांटिक मूड में दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करके अंगद ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।
1566890898 neha dhupia
मालदीव में कर रही हैं एन्जॉए 
नेहा इन दिनों अपने पति संग मालदीव में मस्ती कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपना जन्मदिन मालदीव में ही सेलिब्रेट किया है। 
1566890923 neha n angt
कुछ वक्त पहले ही नेहा की कुछ वेकेशन की तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद की गई थी। जिनमें वह अपने पति अंगद बेदी के साथ नजर आई थीं। इसी वजह से नेहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 
1566890941 andgt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।