ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट लिखा-हमारी कहानी... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट लिखा-हमारी कहानी…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने बीते गुरुवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मुंबई के

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने बीते गुरुवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मुंबई के के एच.एन रिलायंस अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऋषि कपूर की यूं अचानक मौत बॉलीवुड के लिए काफी बड़ा झटका है। हर कोई एक्टर को अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
1588422431 untitled 2 copy
बता दें की एक्टर का पिछले दो सालों से न्‍यूयार्क में कैंसर का इलाज चल रहा था और कुछ समय पहले सेहत में सुधार होने के बाद वह मुंबई वापस लौट आये थे। देश लौटने के बाद ऋषि कपूर ने कुछ फिल्मों की शूटिंग भी की लेकिन उनकी बीमारी फिर से उभर गई और वो इससे जंग हार गए।
1588422498 3
पति के निधन से टूट गयी नीतू कपूर…
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद पति को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने एक भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है। नीतू कपूर ने पति को विदाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि ड्रिंक लिए कुर्सी पर बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ नीतू ने इमोशनल कैप्शन लिखा है,(End of our story) यानि हमारी कहानी खत्म हुई।

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम से उनकी ये तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही नीतू ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।  वैसे नीतू का दिवंगत ऋषि कपूर के लिए इस तरह का मैसेज सभी को काफी भावुक कर देने वाला है। बता दें कि ऋषि कपूर के यूं चले जाने का गम पूरे कपूर परिवार को है। 
1588422770 777
नीतू के इस फोटो को शेयर करने के साथ ही लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं और लोग ऋषि कपूर के लिए सवेंदनाएं प्रकट कर रहे हैं। साथ ही लोग अभिनेता को याद कर रहे हैं। 
1588422819 33
कुछ ऐसी थी ऋषि कपूर और नीतू की लव स्टोरी… 
ऋषि कपूर और नीतू फिल्म जहरीला इंसान के सेट से एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और यह बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंध गया। 
1588422569 untitled 3 copy
इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ कई बेहतरीन फिल्में भी करी हैं। लेकिन बाद में नीतू ने अपने फिल्मी करियर से दूरी बना ली। ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं, जिनमे बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर शामिल हैं। 
1588422728 image
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन पर अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान ने शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि बतौर मुख्य अभिनेता ऋषि कपूर ने कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।