महंगी गाड़ी छोड़ गांव में ट्रैक्टर चलाती दिखीं Navya Naveli Nanda, हंबल नेचर देख फैंस हुए दीवाने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महंगी गाड़ी छोड़ गांव में ट्रैक्टर चलाती दिखीं Navya Naveli Nanda, हंबल नेचर देख फैंस हुए दीवाने

लग्जरी लाइफ जीने वाली नव्या को महंगी कार छोड़ ट्रैक्टर की सवारी करते देख सभी हैरान रह गए।

नव्या नवेली नंदा भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से अभी तक दूर हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किस फिल्म स्टार से कम नहीं है। नव्या आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं कभी अपने लव अफेयर को लेकर तो कभी अपनी अचीवमेंट्स के चलते। आपको बता दें, अमिताभ बच्चन की नातिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
1684577043 294194362 148198637861048 7476248809528043606 n
वो अपने बिजनेस और फोटोशूट्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खिंच लेती हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में नव्या ट्रैक्टर चलाते हुए नज़र आईं। लग्जरी लाइफ जीने वाली नव्या को महंगी कार छोड़ ट्रैक्टर की सवारी करते देख सभी हैरान रह गए। 
1684577065 320609032 172363922188241 3237819200500381998 n
इसके अलावा वो वीडियो में लोकल लोगों के बीच प्यार और इतमिनान से वक्त बिताते नज़र आईं। अब उन्हें इस अंदाज़ में देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें, नव्या हाल ही में गुजरात के एक गांव में पहुंचीं। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पेड़ के नीचे बैठकर लोगों के साथ काफी बातें की और अच्छा समय बिताया। 

इस दौरान नव्या ने ट्रैक्टर भी चलाया। बिग बी की नातिन होने के बावजूद आम लोगों के बीच नव्या को इतने सादगी से समय बिताते देख फैंस काफी खुश हुए। अब लोग इस वीडियो पर कमेंट कर उनके हंबल नेचर की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उनकी ड्राइविंग स्किल्स को देखकर भी हैरान हैं।

1684577097 amitabh bachchan navya main
आपको बता दें, इसके पहले नव्या ने पॉडकास्ट शुरू किया था, जिसमें वो जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ मिलकर बच्चन खानदान की अनसुनी बातों को लोगों के सामने रखती थीं। ये पॉडकास्ट जर्नी अब खत्म हो चुकी है, मगर फैंस ने उनकी होस्टिंग स्टाइल और कॉन्फिडेंस को काफी पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।