पकड़ी गई नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की चोरी, कमेंट के बाद मिला दोनों का मून कनेक्शन! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पकड़ी गई नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की चोरी, कमेंट के बाद मिला दोनों का मून कनेक्शन!

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के लिंकउप की खबरे काफी समय

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के लिंकउप की खबरे काफी समय से छाई हुई है। कई बार ये सुनने में आया कि सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या डेटिंग कर रहे है लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस खबर को कन्फर्म नहीं किया। 
1650533362 1006042 navya
ऐसे में एक बार फिर ये रूमर्ड कपल सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, लोगो को लग रहा है की इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप का कोई हिंट दिया है। आपको बता दे, नव्या नवेली ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक दुकान के पास खड़ी हैं। 
1650532880 278724031 396301235398323 4938223153969659504 n
नव्या की यह तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। तस्वीर पर आया सिद्धांत चतुर्वेदी का कॉमेंट इस वक्त हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसी के साथ दोनों के लिंकअप की भी चर्चा शुरू हो चुकी है। 
1650532903 n2
वही इसके बाद फैंस ने इनके सोशल मीडिया पर एक और चीज़ नोटिस कर ली। नव्या ने हाल ही में बैकग्राउंड में चांद के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सफेद टॉप और नीले रंग की जींस पहने वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थी। 
1650532924 278860508 516473553349543 4531442838641938204 n
वही, सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋषिकेश से एक वीडियो शेयर किया, जहां वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘अपना मन और मून दोनो क्लियर!’

जैसे ही फैंस ने दोनों पोस्ट देखे, वो ये अंदाज़े लगाने लगे कि क्या ये दोनों एक ही जगह पर थे? दोनों पोस्ट मून के बारे में थे और नव्या की तस्वीर में नज़र आ रहा बैकग्राउंड सिद्धांत के वीडियो में दिखाई देने वाली एक जगह से सिमिलर दिखा। जिसके बाद फैंस का शक यकीन में बदल गया। 
1650532947 cats
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि नव्या और सिद्धांत के लिंकअप पर बात हो रही हो। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया था और कहा था नव्या नवेली के साथ उनका सिर्फ और सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।