Mrs World 2022: नवदीप कौर ने जीता बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब, 'कुंडलिनी चक्र' से प्रेरित ड्रेस की क्या है खासियत? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mrs World 2022: नवदीप कौर ने जीता बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब, ‘कुंडलिनी चक्र’ से प्रेरित ड्रेस की क्या है खासियत?

बीते दिनों जहां भारत की हरनाज संधू ने मिस यून‍िवर्स 2021 का ख‍िताब जीतकर देश देश का झंडा

बीते दिनों जहां भारत की हरनाज संधू ने मिस यून‍िवर्स 2021 का ख‍िताब जीतकर देश का नाम ऊंचा किया था , तो वहीं अब वहीं मिसेज वर्ल्ड 2022 का ऐलान हो चुका है और इसका खिताब अमेर‍िका की शेल‍िन फोर्ड ने अपने नाम किया है। पर इस प्रतियोग‍िता में भारत की नवदीप कौर ने भी कड़ी टक्कर देते हुए अपनी उन्होंने टॉप 15 में अपनी जगह बनाई और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का ख‍िताब अपने नाम किया। वैसे नवदीप कौर की यह जीत न केवल उनके लिए बल्कि भारत के लिए भी एक खास उपलब्ध‍ि है। तो चलिए आपको बताते हैं, कौन है नवदीप और उनके किस कॉस्ट्यूम की इतनी चर्चा हो रही है।
1642404355 7
मालूम हो नवदीप ने इस प्रतियोग‍िता में कुंडल‍िनी चक्र से प्रेर‍ित आउटफ‍िट कैरी किया था। ये कलेक्शन उनमें से है जो व्यक्ति की बॉडी में मौजूद चक्रों के बीच संचार होने वाली ऊर्जा को दर्शाता है, जो पैर से लेकर रीढ़ तक और फिर दिमाग तक संचार‍ित होता है। नवदीप के इस कॉस्ट्यूम को Eggie Jamin ने तैयार किया है।

खास बात इस ड्रेस को पहनने के पीछे नवदीप और उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनर का मुख्य मकसद भारत को अंतराष्ट्रीय मंच पर हाईलाइट करना था। पहला- देश की कलाकारी को मिसेज वर्ल्ड स्टेज जैसे अंतराष्ट्ररीय मंच पर दिखाना।  दूसरा- कॉस्ट्यूम में देश की परंपरा की झलक है जो निखरकर बाहर आनी चाह‍िए और भारतीय संस्कृति को बखूबी बयां करे। तीसरा- ये वो थीम है जो फेमिन‍िन एनर्जी (नारीशक्त‍ि) और ताकत पर प्रकाश डालता है। चौथा- एक मह‍िला कुंडल‍िनी सर्प ऊर्जा का बेहतर प्रतिन‍िध‍ित्व कर सकती है। पांचवा- अपने इस कॉस्ट्यूम के जर‍िए यूनीक स्टाइल और कॉन्फ‍िडेंस को दिखाना था।
1.

1642404368 1

2.

1642404380 2

3.

1642404388 3

4.

1642404396 4

5.

1642404404 9

6.

1642404414 6
वैसे नवदीप कौर का ये कॉस्ट्यूम वाकई बेहद शानदार था। जरूरी बात इसका स्टाइल और इसके पीछे का मकसद दूसरों से ब‍िल्कुल हटकर है। तो आइये आपको बताते हैं, कौन है नवदीप कौर जिसने इंटरनेशनल स्टेज पर देश का नाम ऊंचा किया है। 
1642404426 10
नवदीप कौर ओडिशा के राउरकेला शहर में स्थ‍ित छोटे से टाउन कांसबहल की रहने वाली हैं। नवदीप कौर की शादी 2014 में कमलदीप सिंह से हुई थी,उनकी पांच साल की बेटी जसलीन भी हैं। कंप्यूटर साइंस के साथ एमबीए कर चुकीं नवदीप, ब्यूटी पेजेंट में एंट्री करने से पहले एक प्राइवेट बैंक में अस‍िस्टेंट मैनेजर का काम कर चुकी हैं। अक्टूबर 2020 में नवदीप मिसेज इंड‍िया वर्ल्ड की विनर रही थीं।  इसके बाद उन्हें मिसेज वर्ल्ड 2022 पेजेंट में भारत का प्रतिन‍िध‍ित्व करने के लिए चुना गया।  मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट अमेर‍िका, लास वेगास स्थ‍ित नेवाडा में आयोज‍ित किया गया था। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।