नकुल मेहता ने 7 महीने के बाद दिखाया बेटे का चेहरा, नीली आंखें देख फ़िदा हुए फैंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नकुल मेहता ने 7 महीने के बाद दिखाया बेटे का चेहरा, नीली आंखें देख फ़िदा हुए फैंस

नकुल मेहता और जानकी पारेख कुछ महीनो पहले ही पेरेंट्स बने है। दोनों के लाइफ में उनके बेटे

नकुल मेहता और जानकी पारेख कुछ महीनो पहले ही पेरेंट्स बने है। दोनों के लाइफ में उनके बेटे ने खुशियाँ भर दी है। दोनों अक्सर ही अपनी हैप्पी फैमिली की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर करते रहते है। हालांकि वो कभी भी अपने बेटे का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखते। लेकिन अब फाइनली इस कपल ने फैंस की ख्वाहिश को पूरा कर दिया है और बेटे का चेहरा अब सबको दिखा दिया है। 
1630736356 232708127 1001262977384482 6576601684717186094 n
नकुल मेहता ने पहली बार अपने बेटे सूफी को इस दुनिया से इंट्रोड्यूस करवाया है। वह 7 महीने का हो गया है। उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख 7 महीने पहले माता-पिता बने थे। दोनों को 3 फरवरी को बेटा हुआ था। वही वीडियो की बात करे तो वीडियो की शुरुआत में सूफी काउच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अलग-अलग एक्सप्रेशन कैमरे में देते नजर आ रहा हैं। 

सूफी लाइट ब्लू कलर का टीशर्ट और डार्क शॉर्ट्स पहने दिख रहा है। सूफी की मासूमियत और क्यूटनेस देख अब फैंस अपना दिल हार चुके है। वही, वीडियो शेयर करते हुए नकुल ने लिखा है, ‘हाय मैं सूफी हूं। मैं 7 महीने का हो गया हूं। आप लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने माता पिता को यह वीडियो शेयर करने दे रहा हूं क्योंकि मुझे कई अच्छी चीजें करनी है। बेबी सूफी।’

1630736346 239202307 120499890319976 6882496556069774264 n
नकुल मेहता और जानकी पारेख के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। आपको बता दे सूफी की आँखों का नीला रंग देखकर हर किसी का दिल इस बच्चे पर आ गया है। इसके पहले जानकी पारेख ने इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने सूफी को जन्म सिजेरियन के माध्यम से दिया है। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।