Nakuul Mehta और Disha Parmar की हुई नए शो में एंट्री, एक बार फिर साथ दिखेगी ये जोड़ी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Nakuul Mehta और Disha Parmar की हुई नए शो में एंट्री, एक बार फिर साथ दिखेगी ये जोड़ी!

अब दिशा और नकुल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खबरें बताती हैं कि दिशा और नकुल

पॉपुलर टीवी एक्टर नकुल मेहता और उनकी दोस्त एक्ट्रेस दिशा परमार आखिरी बार शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नज़र आए थे। इस शो में दोनों ने राम और प्रिया का किरदार निभाकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया। इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हालांकि शो में आए एक बड़े लीप के बाद इन दोनों ने ही शो को छोड़ दिया। जिसके बाद फैंस इन्हे साथ में देखने के लिए बेताब हैं। 
1682676875 bade achhe lagte hain 2 1
वहीं, अब दिशा और नकुल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खबरें बताती हैं कि दिशा और नकुल की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है। जी हां, दोनों एक बार फिर एक नए शो में साथ में नजर आने वाले हैं। इस शो की जगह ही दिशा और नकुल का नया शो स्टार्ट होगा। 
1682676885 nakuulanddisha 1669367267247
आपको बता दें, इन दोनों ने पहले टीवी शो ‘प्यार का दर्द है’ में साथ काम किया था। इस शो में भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। जिसके बाद दोनों को शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं ‘ में भी लोगो का प्यार मिला। जिसके चलते मेकर्स ने दोनों के साथ एक और शो बनाने के फैसला लिया है। 
1682677072 nakuul mehta disha parmar
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि बड़े अच्छे लगते हैं का ट्रैक जल्द ही खत्म होने जा रहा है, जिसके बाद नकुल और दिशा जल्द ही दूसरे शो में एक साथ एंट्री लेंगे। जहां उनकी एक अलग लव स्टोरी दिखाई जाएगी। हालांकि इस शो को लेकर फ़िलहाल नाम डिसाइड नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही इस शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी और इसका प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा। 
1682676905 untitled design 2022 01 15t132732.645
ये खबर सुनकर इनके फैंस बेहद एक्साइटेड होने वाले है। कई दिनों से लोग नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी को मिस कर रहे थे। ऐसे में ये खबर इनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।