नागिन-3 का हुआ खतरनाक टीज़र के साथ आगाज़, रहस्य और सस्पेंस का डोज़ डबल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नागिन-3 का हुआ खतरनाक टीज़र के साथ आगाज़, रहस्य और सस्पेंस का डोज़ डबल

NULL

हिट टेलीविज़न शो नागिन के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है की इस शो के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया। कलर्स टीवी ने इस ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी और ये खबर आते ही वायरल हो गयी है। आपको बता दें नागिन सीरियल के पहले दो सीजन सुपरहिट रहे थे और इसके तीसरे टीज़र को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है इस शो का तीसरा सीजन रहस्य और सस्पेंस से भरपूर रहेगा।

naagin teaserइस टीज़र में शो की मुख्य स्टारकास्ट की झलक तो नहीं दिख रही पर इस टीज़र में दो शख्स एक लड़की को उठाकर ले जाते दिख रहे है और फिर ये घायल सी दिख रही लड़की को कूड़े के ढेर पर फेंक कर चले जाते है। इसके बाद ढेर सारे सांप आकर लड़की को घेर लेते है और इस तरह इच्छाधारी नागिन का जोरदार आगाज हो गया है।

naagin teaserपहले कहा जा रहा था की इस बार टीवी की फेवरेट नागिन मोनी रॉय को रिप्लेस करके उनकी जगह ‘कबूल है’ फेम सुरभि ज्योति मुख्य किरदार में दिख सकती है पर इस टीज़र में ऐसा कुछ नहीं नजर आ रहा है।

naagin showइस टेलीविज़न शो की प्रोडूसर एकता कपूर की तरफ से शो की स्टारकास्ट को चेंज करने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। आपको बता दें की इस शो के पहले दो सीजन में मुख्य किरदार ‘इच्छाधारी नागिन शिवन्या ‘ को मौनी रॉय ने निभाया था।

naagin showजिनके दमदार अभिनय को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। इस शो के बाद तो मौनी रॉय की सफलता में चार चाँद लग गए थे। उनके साथ शेषा के किरदार में अदा खान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

आपको बता दें इस बार मौनी रॉय के इस शो में न होने की बड़ी वजह उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को भी माना जा रहा है। मौनी रॉय जल्द अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘गोल्ड’ से डेब्यू करने वाली है।

maouni royइस फिल्म में उनके साथ मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार होंगे। नागिन शो की लोकप्रियता को देखते हुए इसे बिग बॉस के साथ ऑन एयर नहीं किया गया था क्योंकि टीआरपी के मामले में इस शो ने पहले बिग बॉस को काफी पीछे छोड़ दिया था।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।