मर्डर या सुसाइड? तुनिषा शर्मा का हुआ पोस्टमार्टम, इस एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मर्डर या सुसाइड? तुनिषा शर्मा का हुआ पोस्टमार्टम, इस एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जानकारी सामने आई है

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ एक्टर ने अपने ही मेकअप रूम में फांसी लगा ली हैं। वही अचानक हुए इस हादसे के बाद सेट पर मौजूद सभी को-स्टार्स हैरान रह गए हैं। बता दे की मौत के चंद घंटो पहले तक एक्ट्रेस बिलकुल ठीक नजर आ रही थी। वही इस अनकही आत्महत्या के पहले एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा की थी। वही अब एक्ट्रेस की सुसाइड मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया हैं। 
1671947339 300249922 620633159636233 8332240445126321399 n
दरअसल एकाएक हुई उनकी मौत की गुत्थी में उनके को-स्टार शीजान खान का नाम सामने आया है। तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद मुंबई की वालिव पुलिस ने शीजान खान को तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल, दिवंगत अभिनेत्री का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

वही एक्ट्रेस की अचानक हुए इस आत्महत्या के बाद अब हज़ारो सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जहां अब इस बात का भी खुलासा होता हुआ दिख रहा हैं की एक्ट्रेस कुछ समय पहले से एंजाइटी और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। वही अब इस मामले की पुलिस हर तह से जांच में जुटी हुई हैं। एक्ट्रेस के करीबी और उनके दोस्तों के बीच मातम की लहर दौड़ गयी हैं। और अभी भी सभी लोग इस अनकही मौत की गुथी में उलझे हुए हैं। 
1671947398 315502877 151203890980793 4419698235430802845 n
मृतक तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में पुलिस का एक बयान सामने आया हैं जहां उनका कहना है की, ‘अलीबाबा नामक शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो पर मौजूद मेकअप रूम के स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मां के आरोप के आधार पर एफआईआर दर्ज की है और आगे की कार्रवाई करने वाली है। 
1671947444 308191207 1708302252888195 7925356742167600980 n
जानकारी के मुताबिक, तुनिशा शर्मा एक्टरी शीजान खान के मेकअप रूम में बेसुध पाई गईं थीं, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तुनिशा शर्मा ने का आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।  एक्ट्रेस ने एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखने से लग रहा है कि जैसे वह कोई स्क्रिप्ट पढ़ रही हो। 
1671947465 307033695 3203404499901616 637273562058336430 n
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।”तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर को सुनकर टीवी इंडस्ट्री में सभी हैरान हैं। अभिनेत्री की आखिरी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें  श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।