Pathaan के गाने पर TMKOC फेम मुनमुन दत्ता ने दिखाई अपनी अदाएं, फैंस बोलेे- 'दीपिका को फेल कर दिया' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pathaan के गाने पर TMKOC फेम मुनमुन दत्ता ने दिखाई अपनी अदाएं, फैंस बोलेे- ‘दीपिका को फेल कर दिया’

इस वीडियो में मुनमुन दत्ता, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’

टेलीविजन दुनिया का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी सालों से लोगों को इंटरटेन कर रहा है। इस शो के हर किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं और उन्हें उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए काफी उत्सुक भी रहते हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ यह एक शो है जिसे हर उम्र के लोग देखते हैं और एन्जॉय भी करते हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता के किरदार में नजर आने वाली मुनमुना दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
1671355219 319588471 850643689313874 5546017781349658200 n
बबीती के किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग का भी कोई जवाब नहीं है। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। मुनमुन के काफी सारे रील्स इंटरनेट पर वायरल भी होते हैं। मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। 

मुनमुन अपने इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ की धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने पर एक्ट्रेस की कातिल अदाएं सभी को अपना दीवाना बना रही हैं। मुनमुन ने एक शिमर कॉपर कलर की ड्रेस पहन रखी है जिसमें वो बेहद ही दिलकश लग रही हैं।  अपने लुक को पूरा करने के लिए अदाकारा ने स्टोनवर्क स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने हुए है।
1671355357 screenshot 1
1671355363 screenshot 6
1671355368 screenshot 5
1671355380 screenshot 3
अभिनेत्री की इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं फैंस तो अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के डांस को देखने के बाद उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपका पठान सॉन्ग को लेकर क्या कहना है?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोगों को पछाड़ना मुश्किल है और आप उन्हें में से एक हस्ती है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, मैम आपने तो इस सॉन्ग में दीपिका को फेल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।