मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा के साथ काम करने से किया इंकार?, क्या नाज़िला है इस फैसले की वजह? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा के साथ काम करने से किया इंकार?, क्या नाज़िला है इस फैसले की वजह?

मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि

मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। टीवी रियलिटी शो लॉकअप में जबसे मुनव्वर और अंजलि की दोस्ती देखने को मिली है फैंस को यही उम्मीद थी कि इनकी लव स्टोरी भी ज़रूर दिखाई देगी। हालांकि ऐसा हो नहीं सका और इस बात का खुलासा हो गया कि मुनव्वर फारुकी की एक गर्लफ्रेंड। वही अंजलि भी एक लड़के को डेट कर रही है। 
1661506780 lock upp munawar faruqui and anjali aroras adorable munjali moments pic courtesy twitter
मगर फिर भी दोनों की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन फिर शो के साथ ही मुंजलि की राहे भी अलग हो गई, जो फैंस के लिए काफी झटके भरी खबर थी। कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि दोनों फिर से साथ दिख सकते हैं लेकिन शायद फैंस की ये इच्छा पूरी होती नहीं दिख रही।
1661506736 munawar faruqui 17 1635930634
मुनव्वर फारुकी ने लॉक अप जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया था और दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं अंजलि और मुनव्वर ने अपने बारे में बात करते हुए बताया था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंजलि और मुनव्वर एक बार फिर से साथ काम करने वाले थे, लेकिन अब जानकारी आई है कि मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा के साथ काम करे से इंकार कर दिया है। ये खबर सुनकर मुंजलि के फैंस का दिल टूट जायेगा।  
1661506750 280324772 371858088338085 1667758422977363257 n
कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी ने इससे इसलिए मना कर दिया क्योंकि किसी खास ने उन्हें अंजलि के साथ काम न करने के लिए कहा था। क्योकि वो उस शख्स को चोट नहीं पहुंचाना चाहते, इसलिए मुनावर ने ये फैसला किया है। रिपोर्ट्स की माने तो वो शख्स कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाज़िला है, जिसे अंजलि और मुनव्वर की नज़दीकिया पसंद नहीं है। 
1661506766 highest paid
बात करें मुनव्वर फारुकी की तो वह अलग-अलग जगहों पर अपने कॉमेडी स्टेज शोज करते हैं, लेकिन इस समय वह अपने शोज के कैंसल होने को लेकर चर्चा में हैं। एक ही हफ्ते में उनके दो शो रद्द कर दिए गए। बात करें अंजलि अरोड़ा की तो वह पहले की तरह ही अब भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन कुछ दिन पहले वायरल हुए एक एमएमएस में दावा किया गया था कि उसमें दिख रही लड़की अंजलि अरोड़ा ही है। इसके बाद अंजलि ने इस बात से साफ इंकार किया था और कहा था कि वो इन सारी चीजों से काफी परेशान हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।