Munawar Faruqui: मुंबई के हुक्का बार पर पुलिस की रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा Munawar Faruqui: Munawar Faruqui Caught In Police Raid On Hookah Bar In Mumbai, Released By Police After Interrogation.
Girl in a jacket

Munawar Faruqui: मुंबई के हुक्का बार पर पुलिस की रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

मुनव्वर फारूकी अब एक नई मुश्किल में फंस गए। हाल ही मुंबई में एक हुक्का बार में हुई छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया। उनके साथ छह अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना मंगलवार, 26 मार्च रात की है। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया गया। इसके कुछ देर बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एयरपोर्ट से तस्वीरें शेयर की।

image 4547710 1
                   मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने एक टिप मिलने पर बोरा बाजार में सबलान हुक्का बार पर छापा मारा। था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमारी टीम को जानकारी मिली थी कि हुक्का के नाम पर वहां तंबाकू का इस्तेमाल हो रहा है
image 8251937
                       हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू वाला हुक्का उपयोग किया जा रहा है। अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल किया है, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जाएगा।
image 2521567
                                                       हिरासत में लिए गए 6 अन्य लोगों और मुनव्वर फारूकी से इस संबंध में पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया।

image 1823030 1

image 6137619image 8715346 1image 6023559image 8919104image 1587393image 2564282image 7627683

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।