मुंबई पुलिस ने अभिनेता एजाज खान को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई पुलिस ने अभिनेता एजाज खान को किया गिरफ्तार

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले अभिनेता एजाज खान को

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले अभिनेता एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 
सूत्रों के मुताबिक आरोपी एजाज को टिक-टोक पर सांप्रदायिक और भड़काऊ वीडियो डालने के मामले में पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया। 
एजाज ने टिक-टोक पर एक वीडियो डाला में जिसमें वह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पीट-पीटकर मारने के खिलाफ पूरे देश में सड़कों पर उतरने और भारत बंद करने की बात कह रहे हैं। उसके इस पोस्ट के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
इससे पहले एजाज को वर्ष 2016 में एक महिला को आपत्ति जनक फोटो भेजने और भद्दे संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
वर्ष 2018 में एजाज को नवी मुंबई के एक होटल से मादक पदार्थ रखने के आरोप में भी उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।