मुंबई का डांस ग्रुप 'V Unbeatable' शो America's Got Talant के सेमीफइनल में पहुंचा, दिया धमाकेदार परफॉरमेंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई का डांस ग्रुप ‘V Unbeatable’ शो America’s Got Talant के सेमीफइनल में पहुंचा, दिया धमाकेदार परफॉरमेंस

रियलिटी टीवी शो अमेरिका गॉट टैलेंट, सीजन 14 में अपने लाजवाब प्रदर्शन के साथ मुंबई के डांस ग्रुप

रियलिटी टीवी शो अमेरिका गॉट टैलेंट, सीजन 14 में अपने लाजवाब प्रदर्शन के साथ  मुंबई के डांस ग्रुप ‘वी अनबीटेबल’ ने भारी लोकप्रियता हासिल की है। इस डांस ग्रुप ने क्वार्टरफाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन और अब ये ग्रुप शान से शो के सेमीफाइनल में पहुंच गया हैं।
1566558083 agt
अमेरिका गॉट टैलेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने घोषणा की कि ‘वी अनबीटेबल’ ने शो के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने कैप्शन के साथ ट्वीट किया, यही  कारण है कि उन्हें ‘वी अनबीटेबल’ कहा जाता है। वे सीधे सेमीफ़ाइनल में जा रहे हैं! #AGTResults ‘।
1566558090 1
‘वी अनबीटेबल’ ने भी ट्वीट को किया और लिखा, आप सभी को धन्यवाद। हम आपके जबरदस्त वोट, प्यार और आशीर्वाद के कारण सीधे सेमीफाइनल में जा रहे हैं। हमारा समर्थन करते रहें। ‘ 
1566558097 2
‘वी अनबीटेबल’ ने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर भी फैंस के साथ शेयर किया और लिखा ,” हमारा उत्साह देखिये , ये सब आपको लोगों के समर्थन की वजह से है। अमेरिका गॉट टैलेंट पर इतिहास रचने के लिए हमे सपोर्ट करते रहिये। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। 
शो के दौरान अब तक इस डांस ग्रुप की यात्रा बेहद जबरदस्त रही है । ग्रुप ने फिल्म गोलियां की रासलीला राम-लीला से ‘तत्तड़ ततड़’ गाने पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोरीं। ऐस ग्रुप ने जजों को इतना प्रभावित किया और कई बार स्टैंडिंग ओवेशन लिए, शो पर कई बार गोल्डन बज़र भी बहुत बार इनके लिए बजाया गया। 

आपको बता दें इस डांस ग्रुप में कुल 28 डांसर्स है जिनकी उम्र 12 से 27 साल के बीच है और ये  मुताबिक ही प्रदशन कर रहे है ‘V Unbeatable। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।